{"_id":"5cbb23c9bdec2214720fcab1","slug":"lok-sabha-election-2019-nirahua-nomination-photos-in-azamgarh-with-rickshaw","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता की खूब उड़ी धज्जियां, जब नामांकन करने पहुंचा 'निरहुआ रिक्शावाला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता की खूब उड़ी धज्जियां, जब नामांकन करने पहुंचा 'निरहुआ रिक्शावाला'
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के पांचवे दिन शनिवार को आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा सीटों से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और नीलम सोनकर ने नामांकन दाखिल किया। 'निरहुआ' के नामांकन जुलूस में काफी गहमागहमी रही। 'निरहुआ' के नामांकन की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 8
नामांकन के पांचवे दिन शनिवार को भाजपा के दोनों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा की लालगंज प्रत्याशी नीलम सोनकर ने सादगी के साथ नामांकन किया लेकिन आजमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने अपनी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' की यादें ताजा कर दीं। कलेक्ट्रेट चौराहे पर नामांकन के लिए जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की भी हुई।
3 of 8
वैसे तो लालगंज प्रत्याशी नीलम सोनकर को आजमगढ़ प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के रिक्शे पर बैठकर करीब दोपहर डेढ़ बजे नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचना था लेकिन वह समर्थकों के हुजूम के साथ लगभग 12 बजे कलेक्ट्रेट नामांकन करने पहुंच गईं। उनके आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय लगभग 12:15 बजे पुलिस लाइन हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां से वह सीधे डीएवी इंटर कालेज मैदान में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शनिवार को नामांकन के लिए जाने से पहले 'निरहुआ' ने नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में मत्था टेका। इसके बाद ही वह जनसभा स्थल पर पहुंचे। इसके बाद दिनेश लाल यादव डीएवी इंटर कॉलेज से रिक्शा चलाकर फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' का गीत गाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ निकले। निरहुआ का काफिला डीएवी इंटर कॉलेज से निकलकर रैदोपुर, नेहरू हॉल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 8
पुलिस ने नेहरू हॉल बैरिकेडिंग के पास ही कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए आगे बढ़ गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट चौराहे पर जब 'निरहुआ' ने अंदर प्रवेश किया तो पुलिस ने बैरिकेडिंग पर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता धक्कामुक्की करते हुए अंदर जाने लगे। तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें पीछे धकेला। लेकिन तब तक काफी संख्या में कार्यकर्ता नामांकन स्थल के मुख्य गेट तक पहुंच गए। कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही नारेबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।