फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी की सड़कों पर उतरा 'निरहुआ रिक्शावाला', तस्वीरों में देखें भाजपा के लिए इस अंदाज में किया प्रचार

Fri, 17 May 2019 07:19 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 17 May 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 nirahua in varanasi with rickshaw BJP

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के चुनाव को लेकर भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा के कई स्टार प्रचारक काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में अलग-अलग जगहों पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी वाराणसी में डेरा जमाए हुए हैं। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha election 2019 nirahua in varanasi with rickshaw BJP

भोजपुरी फिल्म स्टार और आजमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने गुरुवार रात को वाराणसी में रैली निकाली। 'निरहुआ' की रैली भी काफी अलग ही दिखी। वहीं, लोगों ने भी 'निरहुआ' की एक झलक पाने के लिए काफी मश्क्कत की।

Lok sabha election 2019 nirahua in varanasi with rickshaw BJP
dinesh lal yadav - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के पांडेयपुर चौराहे से 'निरहुआ' ने रिक्शा रैली निकाली। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ रिक्शा रैली चौकाघाट, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन होते हुए टाउनहाल मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 nirahua in varanasi with rickshaw BJP

टाउनहाल मैदान में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र ने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजाद कराया गया है। मगर इस चुनाव के जरिए विदेशी मानसिकता से छुटकारा पाना है। इसलिए फिर से मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना है। 

विज्ञापन
Lok sabha election 2019 nirahua in varanasi with rickshaw BJP

वहीं, इसके पहले 'निरहुआ' ने चंदौली में 14 मई को जनसभा की थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'निरहुआ' के साथ सेल्फी लेने के लिए उनको घेर लिया था। वहीं, बच्चे पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed