फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने लिए कई फैसले, सावन में भक्त दूर से ही करेंगे महादेव के दर्शन

Mon, 29 Jun 2020 12:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Jun 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple devotees will visit Mahadev from far away in Sawan 2020 varanasi social distancing
काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी में महादेव और उनके भक्तों के बीच इस बार सावन में सोशल डिस्टेंसिंग होगी। द्वादश ज्योतिर्लिगों में प्रमुख श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन दूर से करने का सौभाग्य मिलेगा। कांवर यात्रा रद्द होने के बावजूद भी मंदिर प्रशासन भीड़ को देखते हुए दर्शन-पूजन का इंतजाम कर रहा है। वहीं शहर के दूसरे शिव मंदिरों में दर्शन पूजन को लेकर अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है। सावन में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मिलेगा। देखें अगली स्लाइड्स...।

Kashi Vishwanath temple devotees will visit Mahadev from far away in Sawan 2020 varanasi social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर भक्त काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण सावन माह में श्रद्धालुओं को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान कई नियमों का पालन करना होगा। मंदिर में प्रवेश के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने के  साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

Kashi Vishwanath temple devotees will visit Mahadev from far away in Sawan 2020 varanasi social distancing

श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश के लिए तीन मार्ग बनाए जाएंगे। ताकि पूजन और जलाभिषेक में कोई परेशानी न हो। साथ ही सफाई आदि व्यवस्था को भी ध्यान में रखते हुए कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के जरिए जागरूकता भरे संदेश से श्रद्धालुओं को जागरूक भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple devotees will visit Mahadev from far away in Sawan 2020 varanasi social distancing

हर 6 घंटे में मंदिर होगा सैनिटाइज 
कोरोना महामारी के चलते भीड़-भाड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने संक्रमण से बचने के लिए हर 6 घंटे पर मंदिर परिसर व आसपास के सभी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। भक्तों के हाथों को सैनिटाइज करने के लिए मंदिर में ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन मशीन लगी है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple devotees will visit Mahadev from far away in Sawan 2020 varanasi social distancing
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के महीने में ऐसी रहती है भीड़।

गोदौलिया से मैदागिन होगा नो व्हीकल जोन 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और मंदिर के आसपास भीड़ भाड़ न हो, इसके लिए मैदागिन से गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। यातायात विभाग पर इसकी जिम्मेदारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed