पड़ाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जैसे ही हरी झंडी दिखाई स्टेशन पर खड़े ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि और हर-हर महादेव का जयघोष शुरू कर दिया और महाकाल एक्सप्रेस काशी से इंदौर के लिए चल पड़ी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन दो दिन लखनऊ और एक दिन प्रयागराज के रूट से जाएगी।
पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की महाकाल एक्सप्रेस के बारे में कितना जानते हैं आप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर सुबह 10 बजे से ही उत्तर रेलवे के अधिकारी अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर- सात पर पहुंच गए थे। यहां ट्रेन को रंग बिरंगे फूलों से सजाने के साथ ही प्लेटफार्म पर टीवी स्क्रीन भी लगवाया गया था, जिससे कि लोग पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाते समय लाइव देख सकें। दोपहर दो बजे पीएम मोदी ने जैसे ही हरी झंडी दिखाई, शंख ध्वनि, वैदिक मंत्राच्चार के बीच ट्रेन को लोको पायलट और गार्ड लेकर रवाना हुए। इसके बाद पुष्प वर्षा कर यात्रियों में मिठाई भी बांटी गई।
लोको पायलट-गार्ड बोले- सेवाकाल का सबसे अहम दिन
लोको पायलट आरके सिन्हा ने बताया कि पीएम मोदी द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद इसे चलाने की जिम्मेदारी मिलने से बहुत खुश हूं। अब तक के सेवा काल का सबसे अहम दिन है। असिस्टेंट लोको पायलट अविनाश सिंह ने कहा कि नई ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर इसको चलाने वाली टीम का हिस्सा होना बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है। इस तरह की जिम्मेदारियों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वहीं गार्ड आरपी शाही का कहना है कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस बाकी ट्रेनों से बहुत अलग है। यात्रियों को सुखद, आरामदायक यात्रा हम सभी की जिम्मेदारी है। उद्घाटन के समय ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी से खुशी हुई।
क्या है ट्रेन में खास
यात्रियों को आईआरसीटीसी की ओर से सुगम दर्शन बनाने के लिए अलग-अलग पैकेज।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप से आनलाइन पैकेज बुक किए जा सकते हैं।
ट्रेन के सभी कोच एसी हैं और इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।
हर यात्री का यात्रा के दौरान 10 लाख रुपये का यात्रा बीमा होगा।
120 दिन पहले अग्रिम आरक्षण की यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
ट्रेन के प्रस्थान होने के समय से पांच मिनट पहले तक वर्तमान बुकिंग।
यात्रा से जुड़ी हर जानकारी भी यात्रियों को समय-समय पर मोबाइल पर दी जाएंगी।
यह ट्रेन भारत की तीसरी निजी ट्रेन है। जो काशी से इंदौर के बीच चलेगी। ट्रेन कैंट स्टेशन से मंगलवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 2.45 बजे और रविवार को अपराह्न 3.15 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे उज्जैन महाकालेश्वर और 9.40 बजे इंदौर ओंकारेश्वर पहुंचेगी। अतिरिक्त टिकट निरस्त कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा।