{"_id":"5fb3bc2a8ebc3e9bb543126f","slug":"kashi-dev-diwali-will-be-grand-like-ayodhya-lamps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या की तरह भव्य होगा काशी की देव दीपावली का आयोजन, पिछले साल से भी ज्यादा जलेंगे दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या की तरह भव्य होगा काशी की देव दीपावली का आयोजन, पिछले साल से भी ज्यादा जलेंगे दीये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी देव दीपावली, 2019 फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपावली के बाद अब बनारस में देव दीपावली को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सरकार अयोध्या की तरह से काशी की देव दीपावली को भी भव्य तरीके से मनाएगी। पिछले साल की तुलना में दीयों की संख्या ज्यादा होगी और गंगा घाट जगमग रोशन होंगे।
2 of 5
गंगा पार रामनगर में भी दीपदान के साथ आयोजन हो सकते हैं। देव-दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
3 of 5
साथ ही ये भी आशंका है कि मुख्यमंत्री एक दिन पहले बनारस का दौरा कर देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा करें। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शासन ने सोमवार को देव-दीपावली को और सुंदर व आकर्षक बनाने का निर्देश दिया है। सरकार की मंशा है कि विगत सालों से इस बार और यादगार आयोजन किया जाए। सरकार ने देव-दीपावली की प्रस्तावित कार्ययोजना भी मांगी है। आदेश मिलने के बाद से जिला प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
देव दीपावली पर मानसरोवर घाट कुछ इस तरह जगमग दिखा। (2019)
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सरकार की इच्छा है कि अयोध्या जैसा भव्य आयोजन काशी की देव-दीपावली में हो, इसको लेकर सरकार ने विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया है। इसको देखते हुए वीवीआईपी, वीआईपी के आने वालों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।