धमाकेदार एक्शन और गुड लुक्स की वजह से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम स्टंट करते समय चोटिल हो गए। गुरुवार को वाराणसी के पंचकोट घाट पर फिल्म सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के दौरान ये हादसा हुआ।
हादसे में जॉन को चोट लगी और उपचार के लिए उन्हें सुंदरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जॉन के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसक परेशान हो उठे। हालांकि जॉन को हल्का फ्रैक्चर हुआ है।
2 of 5
अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला।
फिल्म से जुड़े टीम के सदस्यों ने बताया कि जॉन अब्राहम गुरुवार की सुबह लखनऊ से बनारस आए थे। सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग के लिए गंगा किनारे पंचकोट घाट पर सेट लगाया गया था। पहले दिन की शूटिंग के दूसरे चरण में फाइटिंग सीन की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम को हाथ में चोट लग गई।
3 of 5
चोट देखते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद गुपचुप तरीके से उन्हें सुंदरपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। टोपीवाली जैकेट और चेहरे पर मास्क लगाए जॉन अब्राहम अस्पताल पहुंचे। इस वेशभूषा में उन्हें कोई भी नहीं पहचान सका। अस्पताल मेंं एक्सरे के बाद पता चला कि जॉन के दाहिने हाथ की एक उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है।
4 of 5
बच्चे के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला।
हड्डी रोग विशेषज्ञ की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। लखनऊ में सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग पूरी करने के बाद जॉन आज सुबह बनारस पहुंचे थे। फिल्म की शूटिंग के लिए वह 30 दिसंबर तक बनारस में रहेंगे। इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म के दृश्य शूट किए जाएंगे।
5 of 5
अभिनेता जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला।
सत्यमेव जयते-2 एक्शन मूवी है। इसका निर्देशन मिलाप जावेरी एवं निर्माता भूषण कुमार और निखिल आडवाणी कर रहे हैं। जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में दिव्या खोसला कुमार हैं। फिल्म को ईद उल-फितर पर 12 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।