फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अंदाज में जान्हवी कपूर ने मनाया अपना 22वां जन्मदिन, काशी आकर पूरी की एक साल पुरानी इच्छा

Wed, 06 Mar 2019 05:05 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 06 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Janhvi kapoor celebrated her birthday in varanasi
janhavi kapoor - फोटो : amar ujala

श्रीदेवी की बेटी और 'धड़क' फ़िल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर ने अपना 22वां जन्मदिन भोलेनाथ की नगरी में मनाया। इस बार जान्हवी कपूर का जन्मदिन महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद पड़ा है। इसके लिए उन्होंने शिव शंकर की शरण में अपना जन्मदिन मनाने का प्लान बनाया। इस जन्मदिन पर जान्हवी ने अपनी एक साल पुरानी इच्छा को भी पूरा किया। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

Janhvi kapoor celebrated her birthday in varanasi
janhavi kapoor - फोटो : amar ujala

धड़क फेम जान्हवी कपूर इन दिनों डेब्यू डायरेक्टर शरण शर्मा की गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' पर काम कर रही हैं, इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। 6 मार्च को जन्मदिन होने पर जान्हवी ने शूटिंग से ब्रेक लेकर काशी में अपना जन्मदिन मनाने की योजना बनाई। इसके लिए अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मंगलवार को वाराणसी आईं। 

Janhvi kapoor celebrated her birthday in varanasi
jhanvi kapoor - फोटो : amar ujala

वाराणसी पहुंच कर सबसे पहले जान्हवी कपूर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। काशी विश्वनाथ की दोपहर भोग आरती के दौरान धड़क गर्ल बाबा के दरबार पहुंची थी और बाबा की आरती देखी। जान्हवी ने सफेद रंग का लखनवी चिकन का कुर्ता और पलाजो पहना था। जान्हवी बहुत ही साधारण लुक में बाबा के दरबार में आई थी। दर्शन करके बाहर निकलने पर लाइन में खड़े लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi kapoor celebrated her birthday in varanasi
janhavi kapoor - फोटो : amar ujala

इस दौरान मंदिर के बाहर लोगों ने उनकी तस्वीरें लेनी चाही तो उन्होंने भी किसी को निराश किया। जान्हवी ने हाथ जोड़ते हुए अपनी फोटो क्लिक कराई। उसके बाद जान्हवी ने वाराणसी की कचौड़ी गली में पहुंच कर अपनी एक साल पुरानी चाहत को पूरा किया। जान्हवी कपूर ने कचौड़ी गली की मशहूर ब्लू लस्सी के दुकान पर काशी की मशहूर लस्सी का स्वाद चखा। जान्हवी ने बताया कि वाराणसी की लस्सी चखने की इच्छा उन्हें पिछले एक साल से थी। 

विज्ञापन
Janhvi kapoor celebrated her birthday in varanasi
janhavi kapoor - फोटो : amar ujala

इसके बाद जान्हवी कपूर ने गोदौलिया के मशहूर बनारसी पान का भी लुत्फ उठाया। जान्हवी ने इस दौरान कहा कि वो दिन के काम के बाद लखनऊ से वाराणसी चली आईं ताकि वो गंगा आरती देख सकें और काशी विश्वनाथ मंदिर जा कर बाबा के दर्शन कर सकें। जान्हवी ने बताया कि वो अपने जन्मदिन पर तिरुपति (आंध्र प्रदेश) जाना चाहती थी लेकिन फिल्म की शूटिंग के चलते ऐसा नहीं हो सका। इसलिए काशी की तरफ रुख किया। आगे बताया कि वे अब अगले हफ्ते तिरुपति जाने का प्लान बना रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed