फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : जन्मदिन के एक दिन पहले काशी आईं 'धड़क गर्ल', बनारसी गलियों में खाया पान बनारस वाला

Tue, 05 Mar 2019 08:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 05 Mar 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Jhanvi kapoor worship in kashi vishwanath varanasi
jhanvi kapoor - फोटो : amar ujala

श्रीदेवी की बेटी और 'धड़क' फ़िल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर ने महाशिवरात्रि के एक दिन बाद मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। जान्हवी अपने जन्मदिन 6 मार्च से एक दिन पहले बाबा दरबार पहुंची और विधि-विधान से काशी विश्वनाथ की पूजी-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बनारस की गलियों में मस्ती भी की। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Jhanvi kapoor worship in kashi vishwanath varanasi
jhanvi kapoor - फोटो : amar ujala

काशी विश्वनाथ की दोपहर भोग आरती के दौरान धड़क गर्ल बाबा के दरबार पहुंची और बाबा की आरती देखी। दर्शन करके बाहर निकलने पर लाइन में खड़े लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। धड़क गर्ल ने सफेद रंग का लखनवी चिकन का कुर्ता और पलाजो पहना था। जान्हवी बहुत ही साधारण लुक में बाबा के दरबार में आई थी। 

Jhanvi kapoor worship in kashi vishwanath varanasi
jhanvi kapoor - फोटो : amar ujala

मंदिर के बाहर लोगों ने उनकी तस्वीरें लेनी चाही तो उन्होंने भी किसी को निराश किया। जान्हवी ने हाथ जोड़ते हुए अपनी फोटो क्लिक कराई। उसके बाद जान्हवी ने कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी के दुकान पर काशी की मशहूर लस्सी का स्वाद भी चखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanvi kapoor worship in kashi vishwanath varanasi
jhanvi kapoor - फोटो : amar ujala

जान्हवी कपूर ने बनारसी पान का भी लुत्फ उठाया। जान्हवी कपूर काशी घूमने के लिए आई हैं और अपना जन्मदिन बाबा का आशीर्वाद लेकर मनाएंगी। इसके साथ ही काशी में मंगलवार शाम को जान्हवी कपूर ने नौका विहार किया और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी देखीं। इसके बाद बटुकों के साथ मिल कर जान्हवी कपूर ने गंगा मां की संध्या आरती भी की। वहीं जान्हवी जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक हॉरर कॉमेडी मूवी करने जा रही ह।

विज्ञापन
Jhanvi kapoor worship in kashi vishwanath varanasi
jhanvi kapoor - फोटो : amar ujala

'धड़क' में जाह्नवी का परफॉर्मेंस काफी असरदार रहा है और इसलिए मेकर्स फिल्म में उन्हें लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर लेना चाहते हैं। जाह्नवी और राजकुमार राव की जोड़ी पर्दे पर एक फ्रेश जोड़ी की तरह दिखेगी, जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे। बता दें कि ‘स्त्री’ में राजकुमार राव श्रद्धा कपूर के ऑपोज़िट नजर आ चुके हैं। हालांकि, इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी राजकुमार राव की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके बारे में वह हर तरह की जानकारी रखती हैं। ‘धड़क’ को देखकर राजकुमार राव भी उनसे काफी प्रभावित हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed