फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Nurses Day: नर्सिंग स्टाफ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यादगार बनाई शाम, नर्सों को मिला सम्मान

Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
सार

Varanasi News: अन्तराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष्य में सर सुन्दरलाल अस्पताल के डॉक्टर लॉज एवं केएन उडप्पा सभागार में नर्सेज दिवस की अगुवाई आईएमएस डायरेक्टर डॉ. एसएन संखवार एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता एवं नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट प्रकाशचंद शर्मा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई।

विज्ञापन
International Nurses Day Nursing staff made memorable with cultural presentations
कार्यक्रम को संबोधित करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रविवार को बीएचयू अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं की सराहना की गई। रक्तदान शिविर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टाफ नर्स ने बढ़चढ़ कर भागीदारी और अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

International Nurses Day Nursing staff made memorable with cultural presentations
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू केएन उडुप्पा सभागार में आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि मरीजों की सेवा में डॉक्टर के साथ ही नर्सिंग स्टाफ की भी अहम भूमिका होती है। उनके सेवा की जितनी सराहना की जाए कम है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी नर्सिंग स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

International Nurses Day Nursing staff made memorable with cultural presentations
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
निदेशक के साथ ही अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने मेधावी नर्सिंग अधिकारियों और प्रतियोगिताओ में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को विशेष अवार्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट प्रकाशचंद शर्मा, शिव कुमारी, लक्ष्मी मुखर्जी, सीमा सिंह, राजेंद्र कुमार झिंझवाड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Nurses Day Nursing staff made memorable with cultural presentations
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

उधर, बरेका अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाया और केक काटा। इस दौरान कर्मचारी परिषद सदस्य नवीन सिन्हा, राकेश पांडेय, राजेश कुशवाहा, नवीन सिन्हा, रजनी, विनीता, उषा मौजूद रहे।

विज्ञापन
International Nurses Day Nursing staff made memorable with cultural presentations
कार्यक्रम के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय और दीनदयाल अस्पताल में रक्तदान
नर्सेज दिवस पर मंडलीय अस्पताल में 25 नर्सिंग छात्राओं और दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में 20 नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदान कर मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने का संकल्प लिया। मंडलीय अस्पताल में सहायक नर्सिंग अधीक्षक श्यामलता जायसवाल ने नर्सों के कार्यों की सराहना करते हुए मरीजों के इलाज के दौरान प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed