{"_id":"5c8f8fadbdec2214607926e1","slug":"holi-celebration-start-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें : होली के रंग में डूबा बनारस, फगुआ गीतों के साथ यूं हो रही हुड़दंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें : होली के रंग में डूबा बनारस, फगुआ गीतों के साथ यूं हो रही हुड़दंगई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 18 Mar 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काशी अब होली के रंग से रंगने लगी है। सामाजिक संगठन से लेकर कॉलेज और स्कूल कैंपस में होली की खुमारी है। सभागार से लेकर सड़कों तक जोगीरा सा...रा...रा...रा... की आवाजें गूंजने लगी है। तरह-तरह के होली के गीत और पंरपरागत फगुआ गीत भी सुनाई दे रहे हैं। रविवार को रंगभरी एकादशी के बाद से होली का रंग पूरी तरह से चढ़ गया है। शनिवार को शहर में विभिन्न आयोजनों से होली का रंग चटक कर दिया है। हुड़दंग की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 10
बीएचयू कैंपस में शनिवार को होली का हुड़दंग देखने को मिला। यहां कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय से लेकर सभी संकायों में छात्र-छात्राओं ने आपस में खूब होली खेली। अबीर गुलाल उड़ाने के साथ ही एक दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। गुरुवार को होली है और विश्वविद्यालय में मंगलवार के बाद से अवकाश हो जाएगा, ऐसे में बहुत से छात्र शनिवार से ही घर को जाने लगे, इसलिए दिन में होली खेली और फिर शाम को घर रवाना हुए।
3 of 10
अग्रसेन समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से गुरुधाम में आयोजित फाग कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शीला, नीलिमा, अंकिता, वीना गोयल, सलोनी जैन, प्रीति आदि होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। होली त्योहार पर हाउजी, टोपी गेम आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान संस्था की ओर से दो छात्राओं को साइकल बांटकर होली का तोहफा दिया गया। इस दौरान संगीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैंपस में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों संग शिक्षकों ने होली का जश्न मनाया। विद्यालय के सभागार में विभिन्न रंग और होलिका दहन दर्शाया गया था। इस मौके पर आवासीय छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल से होली खेलते हुए होली के गीतों पर नृत्य पेश किया। स्कूल की छुट्टी होते ही बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर चैयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि हम सबको आपसी द्वेष को समाप्त कर मिलजुल कर रहना चाहिए। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी बचाने को कहा। होली महोत्सव में विद्यार्थियों ने व्यंजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर स्कू ल के निदेशक मनोज कुमार बजाज, श्यामसुंदर बजाज, अनिल के जाजोदिया, नरेंद्र पांडे ने भी बच्चों को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
5 of 10
होली आई रे कन्हाई होली आई रे रंग बरसे सुना दे जरा बासुंरी..., आया होली का त्योहार उड़ी रंगो की बौछार..., तो कहीं रंग बरसे भीगे चुनर वाली..., बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...। लोकगीत और होली के फिल्मी गीतों की जुगलबंदी पर जब महिलाएं थिरकी तो माहौल होली के रंग में रंगा नजर आया। मौका था शनिवार को महिला संगठनों में होली महोत्सव का। जहां पारंपरिक परिधानों में सजी धजी महिलाएं और उनपर चढ़ा होली का खुमार देखते ही बना। रंग-बिरंगे फूलों, रंगीन लाइटों, गुलाल और पिचकारियों से सजा पूरा सभागार होली की मस्ती, उल्लास और उमंग को बढ़ा रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।