फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: तस्वीरों में देखें- होली की मस्ती में डूबी काशी, घर से घाट तक बिखरे फाग के रंग; खूब उड़े गुलाल

Mon, 25 Mar 2024 10:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Mar 2024 10:29 AM IST
सार

Holi In Varanasi: सोमवार को काशी की गलियों में सुबह से डीजे की धुनों पर लोग थिरक रहे हैं। हर तरफ लोग होली के रंगों में डूबे हुए हैं। गलियों से लेकर गंगा घाट तक फागुन का उल्लास हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। 

विज्ञापन
Holi 2024 celebration on kashi ghats in varanasi
Holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं काशी में सुबह से होली उत्सव का उल्लास छाया है। काशी की गलियों में डीजे की धुनों पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। मस्ती में डूबी काशी में लोगों ने घाटों से लेकर घरों तक खूब गुलाल और फूल उड़ाया। होली जश्न में पूरा शहर उमड़ पड़ा है। होली के गीतों पर लोगों ने जमकर डांस किया। तस्वीरों में देखें होली का जश्न...


Holi 2024 celebration on kashi ghats in varanasi
Holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
होली के अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले मिलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं और गुजिया खिलाकर मुंह मीठा करा रहे हैं।

Holi 2024 celebration on kashi ghats in varanasi
Holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन के साथ ही बनारस की फिजां में होली की मस्ती घुल गई। गलियों से लेकर गंगा घाट तक फागुन का उल्लास हर किसी के सिर चढ़कर बोला। सुबह से ही होली खेलने की शुरुआत हो गई। भद्रा की समाप्ति के बाद रविवार की मध्य रात्रि के उपरांत मुहूर्त काल में ढोल नगाड़ों की थाप, हर-हर महादेव के जयघोष के बीच होलिका दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 celebration on kashi ghats in varanasi
Holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
घाट पर हुलियारों की टोली और काशीवासियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। किशोर-युवाओं का हुजुम ‘जोगीरा, सारारारा... गाते- हुए शरारती मूड में आ गया। 

विज्ञापन
Holi 2024 celebration on kashi ghats in varanasi
Holi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में होली के त्योहार की हर जगह धूम दिखाई दे रही है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में लोग जमकर होली खेल रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed