{"_id":"66001033a434a415760e4460","slug":"holi-celebrated-muslim-women-in-varanasi-2024-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi: मुस्लिम महिलाओं ने गुलाल लगाकर दिया मोहब्बत का संदेश, बोलीं हमारे पूर्वजों के खून में होली का रंग शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi: मुस्लिम महिलाओं ने गुलाल लगाकर दिया मोहब्बत का संदेश, बोलीं हमारे पूर्वजों के खून में होली का रंग शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:08 PM IST
सार
Holi 2024: पूर्वजों और परम्पराओं ने हिन्दू मुसलमानों को एक कर दिया है। हम प्रेम, शांति, सद्भावना के लिये हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। दिलों को जोड़कर समाज को रिश्तों में बांधा जा सकता है। त्योहार तो सम्बन्धों को मजबूत बनाते हैं। मुस्लिम महिलाओं की होली दुनियां को एक रहने का सूत्र दिया है।
विज्ञापन
1 of 7
होली मिलन और सद्भावना का त्योहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चुनावी रंग में सब रंगने लगे हैं और नफरत की खाई बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों के दिलों को जोड़ने और नफरत की खाई पाटने के लिये मुस्लिम महिलाओं ने होली की पूर्व संध्या पर मोहब्बत और यकजहती का संदेश दिया।
2 of 7
होली प्रत्येक भारतीय का त्योहार
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं का होली मिलन कार्यक्रम लमही के सुभाष भवन में आयोजित किया गया।
3 of 7
अगर रंग खेलने से परहेज तो रंग बेचना भी बंद करो
- फोटो : अमर उजाला
चेहरे पर गुलाल और ढोल की थाप पर होली का गीत गा रही मुस्लिम महिलाओं ने धर्मों के नाम पर फैलाये जा रहे नफरत को अस्वीकार कर दिया और होली पर सबको एक रहने का पाठ पढ़ाया। दुनियां की सारी भौतिकता और धर्म के नाम पर खूनी हिंसा का मुकाबला सिर्फ प्रेम से किया जा सकता है और इसी की जरूरत दुनियां भर को है। जब चेहरे पर गुलाल लगते हैं तो सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
होली गीत गा कर मनाया गया त्योहार।
- फोटो : अमर उजाला
जब चेहरे पर गुलाल लगते हैं तो सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं। मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू महिलाओं के साथ बनारसी होली खेली, खुशियां बांटी और प्यार बिखेरा। गुलाल जब हवा में उड़े तो सुभाष भवन की फिजा बदल गयी।
विज्ञापन
5 of 7
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी त्योहार की बधाई।
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाओं ने गीत गाये ‘हमहू अयोध्या जाईब, रामलला के रंग लगाइब। देशवा विदेशवा क लोगवा अइहे, होली में सब पर रंगवा फेकइहे। कोई न बच पाई हो रामा, हमहू तोके रंग लगाइब हो रामा। कोई न बच पाई हो रामा, हमहू तोके रंग लगाइब हो रामा।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।