फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे की तस्वीरें: बनारस रेलवे स्टेशन के पहले मालगाड़ी पलटी, वैगन के परखच्चे उड़े, दिखीं आग की लपटें

Wed, 18 Aug 2021 02:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Aug 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Goods train overturned before Banaras railway station wagons blew up in varanasi
ट्रैक पर पलटी मालगाड़ी की बोगियां। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कैंट स्टेशन से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी के पांच वैगन बनारस रेलवे स्टेशन के ठीक पहले मंगलवार रात साढ़े नौ बजे ट्रैक से बेपटरी हो गए। हादसे के वक्त मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि इंजन के बाद के आधा दर्जन वैगन के परखच्चे उड़ गए। पलटने से पहले मालगाड़ी और ट्रैक के बीच आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आबादी के बीच बड़ा हादसा टल गया। उधर, सूचना मिलते ही डीआरएम सहित अन्य रेल अफसर मौके पर पहुंच लाइन क्लीयर कराने में जुट गए। अप लाइन पर हादसा होने से बनारस स्टेशन आने वाली दो ट्रेनों को कैंट स्टेशन और सिटी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया।



ट्रेन अप बीएसीएन वाराणसी होते हुए अप लाइन से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। बनारस स्टेशन के उत्तरी छोर पर महमूरगंज ओवरब्रिज के नीचे रोलिंग हट के पास रात ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लेने की वजह से पांच वैगन आपस में टकराते हुए पटरी से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गए। देखे अगली स्लाइड्स...

Goods train overturned before Banaras railway station wagons blew up in varanasi
उठती आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला

पटरियों के बीच के लगे स्लीपर के परखच्चे उड़ गए। इससे चलते पटना से बनारस स्टेशन पर आने वाली पटना-बनारस ट्रेन को कैंट स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया। वहीं गोरखपुर से बनारस आने वाली इंटरसिटी ट्रेन को वाराणसी सिटी में शार्ट टर्मिनेट किया गया। वहीं डाउन लाइन पर परिचालन बहाल रहा।

Goods train overturned before Banaras railway station wagons blew up in varanasi

वैगन बेपटरी होने की सूचना पाकर डीआरएम रामाश्रय पांडेय विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। देर रात तक अप लाइन पर राहत बचाव का कार्य जारी रहा। डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने बताया कि वैगन खाली हैं और हादसे में लोको पायलट सहित अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रैक पर सांड़ के अचानक आ जाने से ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Goods train overturned before Banaras railway station wagons blew up in varanasi

यात्रियों को हुई परेशानी 
रात में मालगाड़ी के बेपटरी होने से दो ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट हो गईं। इस दौरान इन ट्रेनों के यात्रियों को लेने पहुंचे परिजनों और दोस्तों को जब मालूम चला कि पटना-बनारस और गोरखपुर इंटरसिटी ट्रेन बनारस नहीं आकर कैंट और वाराणसी सिटी तक आएगी तो परेशान हो गए।

विज्ञापन
Goods train overturned before Banaras railway station wagons blew up in varanasi

तेज आवाज सुनकर घरों के बाहर और छतों पर आ गए लोग 
मालगाड़ी बेपटरी होने के दौरान इतनी तेज आवाज रही कि आसपास के लोग सिहर उठे। आबादी के बीच ट्रैक से चिंगारी उठने और तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर और छतों पर निकल आए। इस दौरान ट्रैक के आसपास काम करने वाले भी इस हादसे के बाद मौके से भाग खड़े हुए। कई लोगों ने इस हादसे का वीडियो भी बनाया। वहीं महमूरगंज पुल पर राहगीर खडे़ होकर इस दृश्य को देख खौफ में आ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed