{"_id":"5c34df25bdec225725363e5b","slug":"ganesh-chaturthi-of-2019-will-be-beneficial-for-devotees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 की पहली गणेश चतुर्थी आज, व्रत से आएगी सुख-समृद्धि, छात्रों को ये पाठ करने से होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 की पहली गणेश चतुर्थी आज, व्रत से आएगी सुख-समृद्धि, छात्रों को ये पाठ करने से होगा लाभ
Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ganesh utsav
- फोटो : ganesh utsav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय संस्कृति में हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए सबसे पहले गजानन यानी गणेश जी को पूजा जाता है। मान्यता यह है कि जहां शुभ होता है लाभ भी वही आता है। श्रीगणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है क्योंकि वे अपने भक्तों के सभी दुखों को हर लेते हैं। गणेश का पसंदीदा अंक चार है इसीलिए हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी कहा जाता है आगे की स्लाइड्स में देखें...
ganesh utsav
- फोटो : ganesh utsav
मान्यता है कि विनायकी गणेश चतुर्थी का व्रत करने से सिद्धि की प्राप्ति होती है। साल के पहले महीने में यह चतुर्थी 10 जनवरी को पड़ रही है। चतुर्थी तिथि का योग बुधवार, नौ जनवरी को दोपहर 2:39 से अगले दिन गुरुवार, 10 जनवरी को शाम 5:22 तक रहेगा। इस तरह से गणेश चतुर्थी का व्रत 10 जनवरी को रखा जाएगा।
गणेश
विनायकी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत रखने से विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा वहीं यह व्रत महिला-पुरुष दोनों के फलदाई है। गणेश चतुर्थी का व्रत रखते हुए गजानन की पूजा विधि विधान से करने से इसका लाभ आपके जीवन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh
- फोटो : ga
ज्योतिषविद् विमल जैन के अनुसार गणेश चतुर्थी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को सुबह उठकर अपने सभी नित्य कर्म कर लेने चाहिए। इसके बाद अपने इष्ट देवी देवता की पूजा करके श्रीगणेश चतुर्थी के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। फिर गणेश का श्रृंगार करके उन्हें दूर्वा की माला, लड्डू, मौसमी फल आदि चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही गणेशजी की पंचोपचार, दशोपचार या षोडशोपचार से विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश स्तुति, संकटनाशन श्री गणेश स्तोत्र, श्री गणेश अथर्व शीर्ष, श्री गणेश सहस्त्रनाम, गणेश चालीसा और गणेश जी से संबंधित अन्य स्त्रोत का पाठ जरूर करना चाहिए साथ ही गणेश से संबंधित मंत्र जैसे 'ॐ गण गणपतये नमः' का जाप करना चाहिए।