{"_id":"5c332b78bdec2256b54265e9","slug":"green-group-woman-first-time-came-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रीन ग्रुप की 75 महिलाएं पहली बार आईं काशी, इनका काम जानकर आप भी करेंगे सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन ग्रुप की 75 महिलाएं पहली बार आईं काशी, इनका काम जानकर आप भी करेंगे सलाम
Tue, 08 Jan 2019 10:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
green group
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के नक्सल प्रभावित पांच गांवों की 75 महिलाएं काशी दर्शन करने आई हैं। कई घाटों का भ्रमण करने के बाद मां गंगा और संकट मोचन मंदिर में उन्होंने दर्शन-पूजन किया। नक्सल क्षेत्र की 75 महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत काशी भ्रमण पर भेजा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
green group
- फोटो : amar ujala
एसपी विपिन मिश्रा ने ग्रीन ग्रुप की महिलाओं की टोली को रविवार की दोपहर दो बसों से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी रवाना किया। होप संस्था और मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्र राजगढ़, पुनरिया, भवानीपुर, पुड़ी, धनसेरिया से ग्रीन ग्रुप की महिलाएं काशी दर्शन के लिए पहुंची। संस्था के दिव्यांशु उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार दोपहर वह अस्सी घाट पहुंची तो उनकी खुशी देखते बन रहीं थी।
green group
- फोटो : amar ujala
महिलाओं ने गंगाजल स्पर्श कर मस्तक पर लगाया और माता गंगा की जयकार की। इसके बाद तुलसी घाट, वीर भद्रमिश्र घाट, भदैनी घाट, जैन घाट, प्रभु घाट, मां आनंदमयी घाट, निषादराज घाट सहित अन्य घाटों का भ्रमण किया। संस्था के सदस्यों ने उन्हें घाटों के इतिहास के बारे बताया। क्रूज और बड़ी नावों को देखकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। इसके बाद उन्होंने संकट मोचन मंदिर में दर्शन किया। एक साथ हरी साड़ियों में इन महिलाओं को देख लोग उनके बारे में जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
green group
- फोटो : amar ujala
पहली बार काशी दर्शन के लिए आईं वृद्ध मालती देवी, उमा देवी, सरिता देवी समेत सभी महिलाओं ने कहा कि काशी दर्शन से हमारा जीवन धन्य हो गया। एसपी ने बताया कि काशी भ्रमण कर अनुभव प्राप्त करने व वापस आकर क्षेत्र की महिलाओं को अपने अनुभवों के माध्यम से नक्सल उन्मूलन में पुलिस के सहयोग के लिए महिलाओं को चयनित किया गया था।
विज्ञापन
green group
- फोटो : amar ujala
बताते चलें कि ग्रीन ग्रुप की ये महिलाएं गांव में नशा और जुए का विरोध करती हैं। बच्ची के जन्म पर उत्सव मनाती हैं। साथ ही ऐसा करने को प्रेरित करती हैं। गांव के विकास के लिए मुखर रहती हैं।