{"_id":"5b83b75242c792465e1e954f","slug":"flood-in-ganga-and-ghaghra-river-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में आफत बनी बारिश, गंगा और घाघरा का जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में आफत बनी बारिश, गंगा और घाघरा का जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
लगातार हो रही बारिश पूर्वांचल के लिए आफत साबित हो रही है। गंगा और घाघरा का जलस्तर बढ़ने लगा और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में दर्जनभर कच्चे मकान ढह गए। घरों में पानी घुसने से लोग दहशत में हैं। इसके साथ लोग गांव से पलायन करने पर मजबूर हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
flood
- फोटो : amar ujala
कुछ जिलों में गंगा में नाव के संचालन पर रोक लगा दी गई। मिर्जापुर में तीन सेंटीमीटर, चंदौली में डेढ़ सेमी, वाराणसी, गाजीपुर और भदोही में एक-एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ रहा है।
flood
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में गंगा 24 घंटे में 27 सेंटीमीटर बढ़ी हैं। नेपाल से घाघरा में छोड़े गए तीन लाख क्यूसेक पानी का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
इसके चलते आजमगढ़ में घाघरा बढ़ाव पर है। नदी डिघिया गेज पर लाल निशान से 106 सेमी और बदरहुंआ गेज पर 52 सेमी ऊपर बह रही है। सोमवार को और बढ़ोत्तरी के आसार है। मऊ घाघरा स्थिर लेकिन खतरा बिंदु से 25 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में प्रशासन ने गंगा में नाव चलाने पर रोक लगा दी है। मिर्जापुर में कच्चा मकान गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। भदोही में आठ कच्चे मकान ढह गए। इसके मलबे में दबने दो महिलाएं और तीन मवेशी घायल हो गए।