फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बादलों के साये में डूबा पूर्वांचल, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, ठिठुरन बढ़ी

Mon, 17 Dec 2018 03:04 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Mon, 17 Dec 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
first time cloud and fog in purvanchal during this winter
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज बदलने से पूर्वांचल में अब ठंड का तेवर और तल्ख होने वाला है। पिछले एक पखवारे से तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार सुबह से बादलों का भी डेरा पूर्वांचल पर छा गया। पहाडों पर बर्फबारी के बाद सुबह और शाम गलन का जोर दिखने लगा है। सुबह कोहरे से सड़कों पर वाहनों की गति भी सुस्त पड़ गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
first time cloud and fog in purvanchal during this winter
हवा चलने से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पूरे पूर्वांचल में मौसम का अलग ही रुख दिखा। कहीं धूप निकला भी तो जल्द ही बादलों की ओट में चला गया। बादलों की आवाजाही हालांकि देर रात से ही जारी थी मगर सुबह आसमान बादलों की जद में रहा और गलन के कोप से लोग ठिठुरते नजर आए। दिसंबर के पहले सप्ताह से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। दिसंबर में अब तक का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस 10-11 दिसंबर को रहा, जबकि अधिकतम तापमान 24.8 रिकॉर्ड किया गया। 

 
first time cloud and fog in purvanchal during this winter
varanasi - फोटो : अमर उजाला
दिन में तेज धूप होने के बाद भी सर्दी का अहसास हो रहा है और शाम होते ही गलन बढ़ रही है।  दिन में अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से लोग बिना गर्म कपड़े के बाहर निकल रहे थे, लेकिन शाम को तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड लगने लगी।  हालांकि ठंड बढ़ने से घाटों की रौनक कम नहीं हुई। इस मौसम में पर्यटकों में इजाफा हुआ है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
first time cloud and fog in purvanchal during this winter
हवा चलने से ठंड व गलन बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान तेजी गिरा। 10-11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था, दो दिन बाद तापमान 13 तक पहुंच गया और अब न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है। 
 
विज्ञापन
first time cloud and fog in purvanchal during this winter
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बदलते मौसम के कारण अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। चिकित्सक भी लोगों को शाम को घर या ऑफिस से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनकर निकलने और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की सलाह दे रहे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed