{"_id":"5c176dacbdec22569632ee8c","slug":"first-time-cloud-and-fog-in-purvanchal-during-this-winter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बादलों के साये में डूबा पूर्वांचल, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों के साये में डूबा पूर्वांचल, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, ठिठुरन बढ़ी
Mon, 17 Dec 2018 03:04 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 17 Dec 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज बदलने से पूर्वांचल में अब ठंड का तेवर और तल्ख होने वाला है। पिछले एक पखवारे से तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार सुबह से बादलों का भी डेरा पूर्वांचल पर छा गया। पहाडों पर बर्फबारी के बाद सुबह और शाम गलन का जोर दिखने लगा है। सुबह कोहरे से सड़कों पर वाहनों की गति भी सुस्त पड़ गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
हवा चलने से बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पूरे पूर्वांचल में मौसम का अलग ही रुख दिखा। कहीं धूप निकला भी तो जल्द ही बादलों की ओट में चला गया। बादलों की आवाजाही हालांकि देर रात से ही जारी थी मगर सुबह आसमान बादलों की जद में रहा और गलन के कोप से लोग ठिठुरते नजर आए। दिसंबर के पहले सप्ताह से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। दिसंबर में अब तक का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस 10-11 दिसंबर को रहा, जबकि अधिकतम तापमान 24.8 रिकॉर्ड किया गया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दिन में तेज धूप होने के बाद भी सर्दी का अहसास हो रहा है और शाम होते ही गलन बढ़ रही है। दिन में अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से लोग बिना गर्म कपड़े के बाहर निकल रहे थे, लेकिन शाम को तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड लगने लगी। हालांकि ठंड बढ़ने से घाटों की रौनक कम नहीं हुई। इस मौसम में पर्यटकों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा चलने से ठंड व गलन बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान तेजी गिरा। 10-11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था, दो दिन बाद तापमान 13 तक पहुंच गया और अब न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बदलते मौसम के कारण अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। चिकित्सक भी लोगों को शाम को घर या ऑफिस से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनकर निकलने और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की सलाह दे रहे हैं।