{"_id":"5c387b9cbdec2273396b95ff","slug":"first-month-of-2019-is-very-special-for-varanasi-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 का पहला महीना वाराणसी एयरपोर्ट के लिए बेहद खास, अब तक सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 का पहला महीना वाराणसी एयरपोर्ट के लिए बेहद खास, अब तक सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद
Sun, 13 Jan 2019 01:25 PM IST
shashikant misra
राहुल मिश्रा,अमर उजाला,वाराणसी
राहुल मिश्रा,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 2019 का पहला महीना खास होने वाला है। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कारण एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले देशी-विदेशी यात्रियों की संख्या के साथ ही वीवीआईपी के आगमन का रिकार्ड भी टूटने की उम्मीद है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Jammu Airport
अभी तक वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 64 विमानों के जरिए आठ से 10 हजार यात्री आते-जाते हैं। सम्मेलन के मद्देनजर एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों का आगमन 20 से ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान 64 विमानों की अतिरिक्त आवाजाही बढ़ेगी।
Airport
अनुमान है कि 20 से 24 जनवरी के बीच एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 100 से अधिक विमान और 15 से 20 हजार यात्री आएंगे। एयरपोर्ट पर मेहमानों के खास स्वागत के लिए तैयारी की गई है। इस दौरान मेहमानों को स्पेशल चाय और काफी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Airport
- फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों के अनुसार 2016-17 में एयरपोर्ट पर 104837 विदेशी और 1811617 घरेलू यात्रियों का आना-जाना हुआ था। 2017-18 में यह संख्या बढ़ गई। 20.60 लाख कुल यात्रियों में विदेशी यात्रियों की संख्या करीब डेढ़ लाख थी।
विज्ञापन
Airport
एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार राय ने बताया कि विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए बोर्ड लगाए जा रहे हैं। खास सजावट भी की जाएगी। शहर के लिए ट्रांसपोर्ट का खास व्यवस्था रहेगी। विदेशी मेहमानों के विमान से उतरने के बाद बाहर आने तक और वापसी में विमान पर चढ़ने तक सीआईएसएफ की टीम उनके साथ रहेगी।