फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां करेगी ड्यूटी, पुलिस रखेगी बच्चों का ख्याल, वाराणसी पुलिस लाइन में हुई विशेष व्यवस्था

Sun, 13 Jan 2019 01:24 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Sun, 13 Jan 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
mother do duty and police will care her child
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पति नौकरी करता है और पत्नी पुलिस की ड्यूटी...। ऐसे में घर में उनके बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं। इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस लाइन में शिशु पालन गृह बनाया जाएगा। यहां महिला पुलिस कर्मी अपने बच्चे को छोड़कर ड्यूटी पर चली जाएगी और बच्चे की देखभाल अन्य महिला पुलिसकर्मी करेंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
mother do duty and police will care her child
varanasi - फोटो : amar ujala
पति और पत्नी दोनों नौकरी करते हैं तो उन्हें बच्चे की देखभाल करने में परेशानी होती है। जिससे पत्नी को ही बच्चे के साथ ड्यूटी पर जाना पड़ता है या फिर अवकाश पर रहना पड़ता है। कुछ माह पहले झांसी जिले में कांस्टेबल अर्चना की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह अपने बच्चे को लेकर ड्यूटी करते दिख रही थी। पुलिस महकमे ने इस समस्या को गंभीरता से लिया।

 
mother do duty and police will care her child
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसी कड़ी में वाराणसी पुलिस लाइन में प्रयोग के तौर पर शिशु पालन गृह तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए एक भवन आवंटित किया गया है, जिसमें इस तरीके के बच्चों को महिला पुलिस कर्मी के ड्यूटी तक रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान बच्चों का मन बहलाने के लिए पढ़ने और खेलने का बंदोबस्त भी किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mother do duty and police will care her child
varanasi police - फोटो : amar ujala
वाराणसी आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने कहा कि प्रथम चरण में वाराणसी की पुलिस लाइन में एक कक्ष आवंटित कर दिया गया है। यहां बच्चों के लिए व्यवस्था की गई है। घर जैसे माहौल में बच्चों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed