फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोबारा कराए गए पोस्टमार्टम से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सामने आई डॉ. रीना के मौत की वजह

Tue, 09 Jul 2019 03:13 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 09 Jul 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Dr. Reena Singh Death Case Police got second postmortem report in varanasi
डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) और पति डॉ. आलोक का अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के हाई प्रोफाइल केस में पुलिस को रोज एक नया पहलू देखने को मिल रहा है। टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह के मौत की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस उलझती ही जा रही है। आत्महत्या और हत्या के बीच फंसे इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी पति डॉ. आलोक का पता लगाने में भी असफल रही है। वहीं, डॉ. रीना के पिता के कहने पर दोबारा कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Dr. Reena Singh Death Case Police got second postmortem report in varanasi
डॉ. रीना के शव के साथ उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला

बीती दो जुलाई को डॉ. रीना की मौत हो गई थी। उनके पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में पति डॉ. आलोक व उनके मां-बाप के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था और शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि डॉ. रीना सिंह की मौत सिर सहित शरीर में 13 जगह गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण हुई थी।  

Dr. Reena Singh Death Case Police got second postmortem report in varanasi
डॉ.रीना सिंह के पिता (नीली टीशर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

डॉ. रीना की मौत हुए एक हफ्ता बीत गया, लेकिन कैंट पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह का आरोप है कि डॉ. आलोक के जीजा के आईएएस होने और आला अधिकारियों से नजदीकी संबंध के कारण पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. Reena Singh Death Case Police got second postmortem report in varanasi
डॉ. रीना सिंह के पिता और सीसी फुटेज में ऊपर से गिरती डॉ. रीना - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस ने सोमवार को डॉ. रीना का घर सील कर दिया है। घर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज दोबारा देखने के साथ ही डॉ. रीना और उनके पति डॉ. आलोक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। सीओ कैंट के अनुसार डॉ. आलोक का पता नहीं लग पा रहा है और उनकी खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Dr. Reena Singh Death Case Police got second postmortem report in varanasi
पति के साथ डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उधर, सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हमारी तफ्तीश सही दिशा में चल रही है और नतीजे पर पहुंचने में हमें अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। तफ्तीश के साथ ही साक्ष्य जुटाने का काम जारी है और जल्द ही प्रकरण से संबंधित सभी बिंदुओं को एक-एक कर स्पष्ट कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed