{"_id":"5caefc24bdec221461126ed7","slug":"dinesh-lal-yadav-nirahua-request-from-azamgarh-dm-in-loksabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'निरहुआ' ने पत्थरबाजों के लिए आजमगढ़ के डीएम से की ये गुजारिश, गठबंधन को बताया पाकिस्तान से प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'निरहुआ' ने पत्थरबाजों के लिए आजमगढ़ के डीएम से की ये गुजारिश, गठबंधन को बताया पाकिस्तान से प्रेरित
फिल्मों से राजनीति में आए भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने वोटरों से मुलाकात का सिलसिला शुरु कर दिया है। 'निरहुआ' आजमगढ़ में गांव-गांव जा कर लोगों से मिल कर अपने लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। 8 अप्रैल को 'निरहुआ' के रोड शो में पत्थरबाजी भी हुई थी। जिसमें पुलिस ने तीन नामजद समेत 53 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। 'निरहुआ' ने पत्थरबाजों के लिए मीडिया के माध्यम से आजमगढ़ के जिलाधिकारी से खास गुजारिश भी की। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने बुधवार को शहर के आसपास गांव में लोगों से मुलाकात की। 'निरहुआ' ने मतदाताओं पर अपनी छाप छोड़ने के लिए भोजपुरी बोली में भी जगह-जगह बात की। इसके साथ ही 'निरहुआ' ने खड़ी बोली में भी शहर में संवाद कर अपनी बात रखी। इस दौरान 'निरहुआ' ने पत्रकारों से मुखातिब हो कर विपक्ष पर कटाक्ष किया।
3 of 6
'निरहुआ' ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर बच्चा अपने पैर पर खड़ा हो, किसी को भीख मांगने की जरूरत न हो। इसलिए कौशल विकास योजना से पीएम मोदी युवाओं को सामर्थ्यवान बना रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ गठबंधन के लोग पाकिस्तान से प्रेरित है और देश के बच्चों को पत्थरबाज बनाना चाहते हैं। इसलिए बच्चों को बहला कर रोड शो पर पत्थरबाजी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'निरहुआ' ने कहा कि रोड शो के दौरान की गई पत्थरबाजी से डर कर मैं भागने वाला नहीं हूं। यहां लोगों की सेवा और विकास करने आया हूं। 'निरहुआ' ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मैं आजमगढ़ के जिलाधिकारी से ये गुजारिश करता हूं कि रोड शो के दौरान पत्थर फेंकने में पकड़े गए लोगों को छोड़ दें। वह सब मेरे भाई हैं, मेरे दुश्मन नहीं हैं। उन लोगों को बहकाया गया है। 'निरहुआ' ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अगर मैं उनके सामने जाऊं तो पत्थर फेंकने वाले लोग मुझे गले लगा लेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
'निरहुआ' ने कहा कि मैं कहीं बाहर से नहीं आया हूं, आप सभी के पड़ोसी जिले गाजीपुर में ही मेरा घर है। आजमगढ़ में मेरी रिश्तेदारी है। ज्यादातर भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग मैंने आजमगढ़ में ही की है। मैं यहां पर जनता की सेवा करने के लिए आया हूं। 'निरहुआ' ने कहा कि फैसला जनता को करना होगा कि वो अपने बच्चे को पत्थरबाज बनना है या सामर्थ्यवान। मुलायम सिंह का नाम लिए बिना 'निरहुआ' ने कहा कि ऐसे नेता को आजमगढ़ ने जीताया है जो जीतने के बाद अपना प्रमाण पत्र कर लेने नहीं आए। जनता का विकास क्या करेंगे। जनता उन्हें जवाब देगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।