कोरोना कहर के दो साल में चौपट हो चुकी अर्थव्यवस्था में धनतेरस ने नई जान फूंक दी। बाजार दमक उठा और लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाराणसी में धनतेरस पर लक्ष्मी इस कदर मेहरबान रही कि शोरूम से लेकर छोटी दुकानों में खरीददारी के लिए लोग उमड़े रहे। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहे। आकर्षक छूट से बाजारों में रौनक रही। लोगों ने भी कोरोना काले के दर्द को भुलाकर दिल खोलकर खरीदारी की।
किस्तों और ब्याज मुक्त फाइनेंस योजनाओं के मुकाबले ग्राहकों की नकद भुगतान में अधिक रुचि दिखी। बाजार पर नजर रखने वाले कारोबारियों के अनुसार, धनतेरस पर आठ सौ करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। हालांकि, ई-कामर्स कंपनियों की वजह से बाजार पर असर भी पड़ा।
सराफा, ऑटोमोबाइल, कृषि उपकरण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक के साथ-साथ अन्य दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। कोरोना काल के बाद बाजार सुधरने का अनुमान लगाकर कारोबारियों ने भरपूर स्टॉक तैयार किया था। इसके पीछे की वजह विविध आइटमों की प्रमुख मंडी और थोक बाजार होने की वजह से पूर्वांचल व बिहार के फुटकर कारोबारी भी खरीदारी करते हैं। लोकल ग्राहकों की भीड़ भी रहती है। पहले से ही आर्डर ही नहीं बल्कि एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी। ऐसे में थोक के साथ फुटकर कारोबार में भी बूम दिखा।
2 of 7
धनतेरस पर बरसी लक्ष्मी
- फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार में गिफ्ट आइटमों में सोने के अलावा चांदी के नोट, सिक्कों की भी खूब मांग रही। ज्वेलर्स भी इस मौके को भुनाने में लगे रहे। शेयर मार्केट में कमॉडिटी एक्सचेंज के स्थानीय टर्मिनलों पर निवेशकों की भीड़ रही। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम भी गुलजार रहे।
3 of 7
धनतेरस पर बरसी लक्ष्मी
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल, गैजेट्स बाजार में बूम नजर आया। बर्तनों की दुकानों पर पीतल, तांबे के मुकाबले स्टेनलेस स्टील के आइटमों की पूछ अधिक रही। होम फर्नीशिंग, फर्नीचर, आर्टिफिशियल माला, झालर-झूमर की बिक्री भी खूब हुई। अनुमान है कि झाड़ू बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।
4 of 7
धनतेरस पर बरसी लक्ष्मी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के गोदौलिया, दशाश्वमेध, कोदई चौकी, चौक, दालमंडी, हड़हा सराय, बुलानाला, मैदागिन, नई सड़क, लक्सा, रथयात्रा, सिगरा, महमूरगंज, लंका, सुंदरपुर, चांदपुर, लहरतारा, लहुराबीर, हथुआ मार्केट, मलदहिया, पांडेयपुर, आशापुर, अर्दली बाजार, गिलटबाजार, पहड़िया आदि प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की ठसाठस भीड़ रही। देहात क्षेत्र के बाजार भी गुलजार रहे। पटरियों तक दुकानें सजाई गई थीं।
5 of 7
धनतेरस पर बरसी लक्ष्मी
- फोटो : अमर उजाला
धन की देवी लक्ष्मी व विघ्न हर्ता गणेश की मूर्तियां भी खूब बिकीं। बर्तन व मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गई। मिट्टी की मूर्ति के साथ ही सोने-चांदी के लक्ष्मी-गणेश भी खरीदे गए। इसके साथ ही मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश, दीये, मोमबत्ती की खरीदारी हुई। खुशबूदार मोमबत्ती और रंगोली की भी मांग रही।