{"_id":"5be01152bdec22697578948c","slug":"dhanteras-2018-offers-boom-in-market-and-many-scheme-available","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार में ऑफरों की भरमार, फायदे की स्कीमों के साथ सामान दे रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार में ऑफरों की भरमार, फायदे की स्कीमों के साथ सामान दे रहे दुकानदार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह से सजे हुए हैं। त्योहारी सीजन होने की वजह से ऑटोमोबाइल्स से लेकर इलेक्ट्रानिक आइटम, फर्नीचर के मार्केट में ऑफर की धूम है। कोई बिना किसी इंट्रेस्ट के मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर फाइनेंस करने की योजना चला रहा है तो कोई पुराने पंखे, गाड़ी आदि को बदलकर नए सामान ले जाने का ऑफर दे रहा है। इसके अलावा शहर के छोटे-बड़े शोरूम से खरीदारी करने वालों को निश्चित उपहार दिया जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Dhanteras 2017
खरीदारी के लिए धनतेरस का त्योहार शुभ माना जाता है। इसमें लोग अपनी जरूरत के हिसाब से बर्तन, सोना-चांदी की खरीद कर रहे हैं। दुकानों पर घर में जरूरत के सभी छोटे-बड़े बर्तनों के साथ ही मिक्सी, गीजर, बर्तन स्टैंड, डीनर सेट, फ्रीज आदि को बाहर टेंट लगाकर सजाया गया है। इसके अलावा हर खरीद पर छूट भी दी जा रही है।
dhanteras
उधर, आटोमोबाइल्स के शोरूम में बाइक के साथ ही कार तक की खरीदारी को देखते हुए शोरूम को रंगबिरंगी बत्तियों, फूलों से सजाया गया है। इसमें कुछ लोगों ने पहले ही बुकिंग कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
toys
सिगरा पर छोटा मॉल के संचालक अशोक गोगिया ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से लेकर बच्चों के खिलौनों आदि की खरीदारी पर लोगों को उपहार दिए जा रहे हैं, इसके अलावा नियमानुसार छूट का लाभ भी लोग उठा सकते हैं।
विज्ञापन
dhanteras
कपड़ों के शोरूम पर भी हर खरीदारी पर नगद छूट के साथ ही निश्चित उपहार दुकानदारों की ओर से दिए जा रहे हैं, जिससे कि अधिक से अधिक लोग आए। ई रिक्शा की खरीदारी भी हो रही है। नदेसर में ई रिक्शा विक्रेता प्रतीक सराफ ने बताया कि कुछ लोग पहले से ही रिक्शा की बुकिंग करा रहे हैं, इसमें लोगों को निश्चित छूट का लाभ भी दिया जा रहा है।