{"_id":"5bddfa64bdec22697e53962c","slug":"jhv-mall-firing-accused-crying-in-police-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी मॉल में फायरिंगः पकड़ा गया आरोपी गिड़गिड़ाया, बोला- सपने में आता है गोपी और सुनील का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी मॉल में फायरिंगः पकड़ा गया आरोपी गिड़गिड़ाया, बोला- सपने में आता है गोपी और सुनील का चेहरा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘साहब, मॉल में फायरिंग में मारे गए गोपी और सुनील का चेहरा सपने में भी आता है...। बहकावे में आकर हमसे गलती हो गई...। माफ कर दीजिए और एक बार सुधरने का मौका दीजिए...।’ पुलिस अभिरक्षा में यह बातें बार-बार कह कर रोहित रोता और गिड़गिड़ाता रहा। उसका कहना था कि आलोक ने अपने साथ ही उसका भी जीवन बर्बाद कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम रोहित को लेकर पुलिस लाइन सभागार आई तब भी उसे उम्मीद थी कि शायद उसके साथ नरमी बरती जाएगी। क्राइम ब्रांच के जवानों से वो बार-बार यही पूछ रहा था कि उसे फांसी या उम्रकैद की सजा तो नहीं होगी।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दुहाई दे रहा था कि मनबढ़ आलोक की गलत संगत में आकर वो ऋषभ और अंकुर को लेकर मॉल के भीतर घुसा था। इस बीच उसे क्राइम ब्रांच के जवानों ने शांत कराया। समझाया कि अब जेल जाकर अपने गलत कार्य का प्रायश्चित करना और जब बाहर आना तो आगे का जीवन सही से जीना। रोहित के जेल भेजे जाने की बारी आई तब भी वह पुलिस वैन में बिलखता रहा और आलोक को कोसता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
उधर, दो लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी आलोक उपाध्याय की तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस की 12 टीमें पूर्वांचल से लेकर बिहार तक छापेमारी कर रही हैं। मगर न तो आलोक पुलिस के हाथ लगा और न ही उसके साथी दोनों शूटर।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमें चंदौली, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया और बिहार के भभुआ व आरा में छापेमारी कर चुकी हैं मगर अभी तक खाली हाथ हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आलोक के रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ कर उसके छुपने के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। संभावना है कि जल्द ही आरोपी आलोक और उसके साथी ऋषभ सिंह व कुंदन सिंह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।