{"_id":"5e1d941d8ebc3e87b17f616f","slug":"rajdari-devadri-will-develop-into-eco-tourism-center","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार की सोच अगर हुई साकार, तो जल्द पूर्वांचल में होगा पहला इको टूरिज्म सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार की सोच अगर हुई साकार, तो जल्द पूर्वांचल में होगा पहला इको टूरिज्म सेंटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 14 Jan 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ं
- फोटो : ं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को कहा कि राजदरी-देवदरी को इको टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सेल्फी प्वाइंट, नेचर ट्रेल, पाथवे और कैफेटेरिया बनेगा।
वे राजदरी देवदरी के विकास के लिए स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय के समीप लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राजदरी में सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, नेचर ट्रेल, पाथवे, ऑडिटोरियम, डॉरमेट्री हाल, कैफेटेरिया, बोल्डर पीचिंग कार्य कराने पर जोर दिया।
2 of 4
ं
- फोटो : ं
उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य इस प्रकार कराए जाएं कि वन्य जीवों पर दुष्प्रभाव न पड़े। राजदरी से देवदरी के आंतरिक मार्ग का उन्होंने पैदल भ्रमण किया और मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश दिया। देवदरी के स्टेट व्यू प्वाइंट तक मार्ग बनाने एवं रेलिंग लगाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
3 of 4
ं
- फोटो : ं
इसके पूर्व नगर पंचायत कार्यालय के समीप धर्मार्थ कार्य मंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक बागी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव, फॉरेस्ट रेंजर बृजेश पांडेय, अभियंता एके सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ं
- फोटो : ं
प्रदेश में 38 जगह खोले जाएंगे ईको टूरिज्म सेंटर
बताते चलें कि बीते दिनों सीएम योगी आदित्यानाथ ने घोषणा की थी कि प्रदेश में 38 ऐसी जगहें हैं, जहां ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है। वन एवं पर्यावरण विभाग को जल्द इन जगहों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। आध्यात्मिक, ईको और हैरिटेज टूरिज्म की सबसे अधिक संभावनाएं व ऐसे स्थान यूपी में हैं। इन तीनों प्रकार के टूरिज्म को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।