{"_id":"59dc917d4f1c1bca678b508a","slug":"uncle-killed-cousin-in-one-sided-love-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में नाकाम चाचा ने भतीजी को चाकू से गोदा, खुद भी ट्रेन के आगे कूदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में नाकाम चाचा ने भतीजी को चाकू से गोदा, खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी भतीजी से एक तरफा प्यार करने वाले चाचा ने प्यार में असफल होता देख भतीजी की स्कूल जाते समय चाकू मारकर हत्या कर दी। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। भतीजी की हत्या करने वाले चाचा ने घटना स्थल के पास ही गुजर रही पैसेंजर ट्रेन का आगे कूद कर जान दे दी। आगे की स्लाइड्स में देखें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस वारदात के बाद वहां पर मातम छाया हुआ है। घटना मंगलवार सुबह साढे नौ बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे ले लिया। घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। थाने के बाहर ग्रामीणों की भड़ी जमा हो गई।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कपसेठी थाना क्षेत्र के कपसेठी गांव के दलित बस्ती के आकाश कुमार गौतम उर्फ बंटी(18) को चचेरे भाई की बेटी से प्यार हो गया। भतीजी कपसेठी इंटर कॉलेज में 9वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि बंटी ने भतीजी को अपने प्यार के बारे में बताया तो उसने इनकार कर दिया। वह किसी और लड़के से मोबाइल पर बात करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस बात की भनक लगने पर चाचा आक्रोश में आ गया। मंगलवार सुबह जब छात्रा स्कूल जा रही थी रास्ते में चाचा ने उसे रोक लिया। उसने छात्रा से कहा कि वह किसी और लड़के से मोबाइल पर बात न करे। लड़की ने इनकार किया तो जेब में चाकू निकाल कर हमला कर दिया। छात्रा के गले पर तीन वार किए।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पास में ही खेत में काम कर रही महिलाओं ने यह दृश्य देखा तो चिख पड़ीं। लड़के को पकड़ने के लिए वो दौड़ पड़ी। पास में ही रेलवे लाइन था जहां से वाराणसी इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। जब तक महिलाएं उस लड़के को पकड़ पाती तब तक वो ट्रेन के आगे कूद चुका था। किशोरी और युवक दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।