{"_id":"59dca5144f1c1b9e678b5068","slug":"girls-cousins-attacked-after-pool-party-outside-resort","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देर रात तक चल रही थी पूल पार्टी, तभी लड़कियों के साथ हो गई ये हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात तक चल रही थी पूल पार्टी, तभी लड़कियों के साथ हो गई ये हरकत
Tue, 10 Oct 2017 04:16 PM IST
Team Digital
Team Digital
Updated Tue, 10 Oct 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देर रात पूल पार्टी से लौट रही 4 लड़कियों समेत 6 लोगों के एक ग्रुप के साथ होटल के बाहर छेड़खानी की गई। विरोध करने पर थप्पड़ मारने और किडनैपिंग तक की कोशिश हुई। इनके साथ मौजूद दोस्तों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल तानने के बाद गाड़ियों के कांच तोड़ दिए।
मामला रविवार देर रात का बताया जा रहा है...पंचकूला के सेक्टर 23 स्थित होटल नॉर्थ पार्क की पूल पार्टी में मोहाली के मुनीष अपनी बहन और 3 अन्य लड़कियों के साथ पहुंचे थे। रात में तकरीबन डेढ़ बजे के आसपास पार्टी से लौटने के दौरान पार्किंग एरिया में 2 आरोपियों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू की।
2 of 4
मुनीष के अनुसार उसने पुलिस कंट्रोल रूम को बार-बार कॉल लगाया लेकिन खतरे की बात बताने के बावजूद वो काफी देर से आए। इस दौरान पल्सर से पहुंचे इन 2 आरोपियों ने अपने साथ दर्जन भर और लोगों को बुला लिया।
गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर्स से भी कोई मदद न मिलती देख पीड़ित अपनी कार में घुस गए लेकिन इस बीच आरोपी युवक बार-बार पिस्टल तान रहे थे। उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़े और लड़कियों को बाहर निकालने के लिए जोर भी लगाया।
3 of 4
POOL_PARTY
इस दौरान आरोपियों ने लड़कियों के साथ न सिर्फ छेड़खानी करते हुए बद्तमीजी की बल्कि मारपीट भी की। लड़कियों के बाजुओं और गाल पर हाथापाई के निशान भी पाए गए। पुलिस के मौके पर न पहुंचने के बाद जब पीड़ित लड़का-लड़की चंडीमंदिर पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मी मदद करने की बजाय पहले माता-पिता को बुलाने की बात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पिस्टल का जिंदा कारतूस मिला है। जिसके बाद चंडीमंदिर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मारपीट, लड़कियों को तंग करने, रास्ता रोकने और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।