फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन ही निकली किशोरी की कातिल,खेत में मिली थी निर्वस्त्र लाश, जानिए सनसनीखेज मर्डर का सच

Tue, 19 Dec 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
older sister killed minor sister in jaunpur with boyfriend
sister - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर जिले में बीते 15 दिसंबर को खेत से किशोरी की निर्वस्त्र लाश मिली थी। उसे गला दबाकर मारा गया था और घर से 500 मीटर दूर खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर का खुलासा सोमवार को कर दिया है। किशोरी की हत्या उसकी बड़ी बहन ने ही किया था। उसने पुलिस को जब इसका कारण बताया तो लोग सकते में आ गए। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
older sister killed minor sister in jaunpur with boyfriend
sister - फोटो : अमर उजाला
मामला जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के बरेठी गांव का है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी केके चौधरी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने टीम गठित की थी। 
 
older sister killed minor sister in jaunpur with boyfriend
sister - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस को किशोरी के परिवार पर शक था। पूछताछ के दौरान मृतका की बड़ी बहन घबरा गई। उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपने रिश्तेदारी के एक युवक रमेश यादव निवासी खजुरी थाना मछलीशहर से प्रेम संबंध है। छोटी बहन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
older sister killed minor sister in jaunpur with boyfriend
sister - फोटो : अमर उजाला
उसने यह बात परिवार के लोगों को बताने की धमकी दी थी।  इसी भय से उसे रास्ते से हटाने को ठान ली। घटना वाली रात वह बहन को लिवाकर खेत की तरफ गई थी। प्लानिंग के तहत उसका प्रेमी रमेश अपने दोस्त उमाशंकर सरोज निवासी खजुरी थाना मछलीशहर के साथ मौजूद था। तीनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
older sister killed minor sister in jaunpur with boyfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर

वारदात को दूसरा रूप देने के लिए उसके शरीर से कपड़े फाड़ कर अलग कर दिए और पास में रुपये और चप्पल रख दिया। पुलिस ने मृत किशोरी की बड़ी बहन और उसके प्रेमी के दोस्त उमाशंकर सरोज को गिरफ्तार लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed