{"_id":"5c6d2265bdec224b6e13ad1d","slug":"mother-killed-her-daughter-in-ballia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी : मां ने हंसिये से बेटी का गला काट कर उतारा मौत के घाट, पुलिस के पूछने पर कही ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी : मां ने हंसिये से बेटी का गला काट कर उतारा मौत के घाट, पुलिस के पूछने पर कही ये बात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मां ने अपनी 15 वर्षीय बेटी का गला काट कर मौत के घाट उतार दिया। जब मां को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने ऐसी बात कही कि पुलिस सुन कर हैरान हो गई। महिला के पति ने पुलिस थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के संसार टोला गाँव निवासी राजभूषण यादव की पुत्री प्रिया कुमारी(15) बुधवार की सुबह अपने बिस्तर पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसकी मां चिंता देवी ने अचानक उसके शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। जब बेटी लहूलुहान हो कर बिस्तर पर छटपटाने लगी तो महिला कमरे से बाहर निकल आई।
3 of 5
घर के बाहर बैठे पति राजभूषण यादव से आकर चिंता देवी बोली कि मैनें सब कुछ तबाह कर दिया। मैंने प्रिया को मार दिया। इतना सुनते ही राजभूषण भागा भागा कमरे में पहुंचा तो देखा कि प्रिया बिस्तर पर तड़प रही थी। राजभूषण बेटी को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजभूषण ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजभूषण की तहरीर पर पुलिस ने चिंता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस बाबत बैरिया के सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि मां चिंता देवी से पूछताछ में पता चला कि उसने अपनी पुत्री प्रिया की हत्या सब्जी काटने वाले हंसिये से की है। उसकी निशानदेही पर हंसिया को मौका-ए-वारदात से बरामद कर लिया गया है। मां से पुलिस ने जब पूछा कि प्रिया को क्यों मारा? तो उसने बस एक बात की रट लगा ली कि अपनी प्रिया को मैंने ही मारा है। पुलिस को प्रथमदृष्टया महिला अर्द्धविक्षिप्त लग रही है। प्रिया कक्षा नौ की छात्रा थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।