{"_id":"5a22aaea4f1c1b87698bf4a1","slug":"man-murder-his-lover-in-bhadohi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अधेड़ उम्र में इश्क करना पड़ा भारी, जानिए दर्दनाक कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ उम्र में इश्क करना पड़ा भारी, जानिए दर्दनाक कहानी
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही में शनिवार को एक प्रेमी ने प्रेमिका की सरेराह चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मामला जिले के कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड बड़ी बाग इलाके का है। हत्या करने के बाद प्रेमी ने भागने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आगे की स्लाइड्स देखें...
सांकेतिक चित्र
नगर के मर्यादपट्टी की महिला शबनम उर्फ शब्बो (42) की शादी वाराणसी के शकील के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद शकील की ट्रेन दुर्घटना में मौत के बाद से वह अकेली रहने लगी थी। इसके बाद वह वाराणसी से भदोही आकर चौरी रोड पर किराए के मकान में रहने लगी थी। इस दौरान वह एक कालीन कारखाने में नौकरी भी कर ली थी जहां वह खाना बनाती थी।
d
- फोटो : getty images
कारखाने में काफी संख्या में बुनकर रहते थे जहां उसकी मुलाकात अमरोहा के मो. मुसफ्फिर से हुई दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनो एक दूसरे को पसंद आ गए और साथ रहने भी लगे। चर्चा इस बात की है कि मुसफ्फिर को इस बात का शक हो गया कि शबनम किसी और के साथ भी गुपचुप ढंग से मिलती है और किसी और के साथ भी संबंध बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से हमला
इसी गुस्से में शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे जब शबनम कारखाने से घर लौट रही थी तभी रास्ते में मुसफ्फिर ने चाकू घोंप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि खून से लथपथ घायल महिला को लोगों ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
UP Police
उधर घटना के बाद मौके से भागने की फिराक में प्रेमी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की एक 16 वर्ष की बेटी और एक 10 वर्ष का बेटा है। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चर्चा है कि आरोपी को शबनम के साथ रहते एक वर्ष हो चले थे। कुछ महीनो से अमरोहा के ही बुनकर जुबेर का उसके यहां आना जाना बढ़ गया था। जिसको लेकर आरोपी और मृतका में अनबन चली आ रही थी।