फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम,10वीं की छात्रा को दी इतनी भयानक मौत, कांप उठा पूरा गांव

Thu, 27 Sep 2018 09:51 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,मऊ
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,मऊ Updated Thu, 27 Sep 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
girl student stabbed by a person in one sided love at mau
mau - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में एकतरफा प्यार की सनक में 10वीं की छात्रा की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छात्रा पर एकतरफा प्यार में बौखलाए शख्स हमला तब बोला जब वह अपने सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। वह छात्रा पर चाकू से वार करता रहा और सहेलियां चिखती रही। दिनदहाड़े हुई इस सनसनखेज घटना से पूरा गांव कांप उठा। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें......
girl student stabbed by a person in one sided love at mau
छात्रा के घर पर दिन भर लगी रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला


युवक छात्रा का एक वर्ष से पीछा कर रहा था। शिकायत मिलने पर प्रधान ने चार माह पूर्व युवक को फटकारा था। तीन दिन पूर्व युवक ने छात्रा के गले पर चाकू लगाकर धमकी दी थी। लेकिन सहमी छात्रा ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को उस वक्त नहीं दी थी। यदि समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई होती तो शायद अर्चना की जान बच जाती। 

 
girl student stabbed by a person in one sided love at mau
घटना संबंध में जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ जिले के एक गांव में 10वीं की छात्रा को चाकू से कई वार कर मौत की नींद सुला दी गई। कसूर बस इतना कि उसने एक शख्स से प्यार करने से इनकार कर दिया। घटना  दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैसाखरग गांव की है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई की इस कारण वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl student stabbed by a person in one sided love at mau
varanasi - फोटो : अमर उजाला

भैसाखरग गांव निवासी अर्चना (18) पुत्री राजकुमार कक्षा 10 की छात्रा थी। वह बुधवार को सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। नेउरापुर गांव के बाहर ट्यूबवेल पर गांव का सूरज खड़ा था। अर्चना ट्यूबवेल के सामने से गुजरी तो सूरज उसे ट्यूबवेल के कमरे में खींच ले गया। लेकिन, अर्चना किसी तरह छूट कर सहेलियों के पास आ गई। तभी सूरज दौड़ते हुए आया और उसने अर्चना के गले से पेट के बीच चाकू से कई वार कर दिए। इससे अर्चना लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसकी दोनों सहेलियों ने भागकर परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
girl student stabbed by a person in one sided love at mau
varanasi - फोटो : amar ujala

अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि  प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि युवक के साथ छात्रा को देखने पर परिवार वालों ने डांटा था। पंचायत भी की गई थी। तब से युवती ने युवक से मिलना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed