{"_id":"5a69b5544f1c1b74268b6599","slug":"cheating-on-the-name-of-exchange-old-currency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरानी करेंसी बदलने का लालच देकर ऐंठा जा रहा रुपया, कई राज्यों में फैला जाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी करेंसी बदलने का लालच देकर ऐंठा जा रहा रुपया, कई राज्यों में फैला जाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 25 Jan 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
पुराने नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी करेंसी बदलने का लालच देकर कोलकाता से नई दिल्ली तक एक खास गिरोह लोगों से सिर्फ रुपये ऐंठ रहा है। खास बात यह है कि इस गिरोह के लोग पुलिस की जद में नहीं आ पाते हैं और सिर्फ पुरानी करेंसी इकट्ठा करने वाले ही पकड़े जाते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें..
बुधवार को बनारस में बरामद 14 लाख के पुराने नोट
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों कानपुर में बरामद 96 करोड़ की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्त में आए लोगों से यह बात सामने आई थी। वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि पुरानी करेंसी को नेपाल में आसानी से बदला जा सकता है लेकिन पुलिस ने इसे पूरी तरह मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि ऐसा संभव नहीं है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लक्सा क्षेत्र से मंगलवार की रात 14 लाख की पुरानी करेंसी के साथ पुलिस ने लक्सा क्षेत्र रीतेश केशरी, राकेश थवानी और पंकज सरावगी को गिरफ्तार किया। तफ्तीश में जुटी पुलिस के अनुसार एक खास गिरोह अपने एजेंटों के माध्यम से बनारस, लखनऊ, कानपुर, पटना, कोलकाता और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में फोन के माध्यम से बिल्डरों और बड़े व्यापारियों से संपर्क करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एजेंट पहले कहते हैं कि कम से कम 10 लाख की पुरानी करेंसी उपलब्ध कराएं। सौ रुपये की पुरानी करेंसी के बदले एक रुपया दिया जाएगा। इसके बाद एजेंट कहते हैं कि 10 लाख नहीं और ज्यादा पुरानी करेंसी इकट्ठा करिये। फिर, गिरोह के एजेंट पुरानी करेंसी का वेरिफिकेशन करने आते हैं। वेरिफिकेशन के बहाने प्रति लाख पुरानी करेंसी के हिसाब से पांच से सात हजार रुपये फीस ली जाती है।
विज्ञापन
पुराने नोट
- फोटो : SELF
इसके बाद एजेंट चले जाते हैं और पुरानी करेंसी धरी की धरी रह जाती है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी करेंसी बदलने का लालच देकर बड़े पैमाने पर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। आमजन ऐसे झांसे से पूरी तरह दूर रहें और खुद के जेल जाने का रास्ता न तैयार करें।