{"_id":"596e1b584f1c1b6c158b47c7","slug":"brother-raped-his-younger-sister-in-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में रिश्ते शर्मसार, बहन को घर में अकेली देख भाई की बदली नीयत, किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में रिश्ते शर्मसार, बहन को घर में अकेली देख भाई की बदली नीयत, किया रेप
Wed, 19 Jul 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिर्जापुर जिले के एक गांव में मानवता की सारी हदों को पार कर एक कलयुगी भाई ने अपनी छोटी बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। युवक ने नाबालिग बहन की इज्जत लूट ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
2 of 5
rape
चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार करते हुए हया की हदें पार कर दी गईं। वहशी युवक ने अपनी ही छोटी बहन को घर में अकेला पाकर उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद नाबालिग लड़की ने जब अपने बड़े भाई की करतूत को माता पिता को बताया तो उसे सुन कर वह हैरान रह गए।
3 of 5
rape
उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनका बेटा अपनी बहन के साथ ही इस तरह की हरकत कर सकता है। आक्रोशित माता पिता युवक की किए की सजा दिलाने के लिए किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी भाई के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने हेतु उसे जनपद के महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
child rape
पुलिस ने आरोपी भाई को गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुकेश उत्तम ने बताया कि घटना कोतवाली इलाके के एक गांव सोमवार देर शाम की है। घटना के समय किशोरी की मां शिव चर्चा में गई थी और उसका पिता मछली मारने गया था।
विज्ञापन
5 of 5
rape demo pic
पुलिस का कहना है कि मेडिकल के बाद पता चलेगा कि क्या हुआ है और युवती बालिग है अथवा नाबालिग। बताया गया कि आरोपी की उम्र 23 साल है। उसका चालचलन ठीक नहीं बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।