{"_id":"585e40ec4f1c1b3e4de3ac44","slug":"bhadohi-babatpur-route-major-accident-two-killed-five-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भदोही-बाबतपुर मार्ग पर भीषण हादसा, दो की मौत, पांच घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदोही-बाबतपुर मार्ग पर भीषण हादसा, दो की मौत, पांच घायल
Sat, 24 Dec 2016 09:14 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी / भदोही
टीम डिजिटल, वाराणसी / भदोही
Updated Sat, 24 Dec 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
major accident in bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भदोही-वाराणसी मार्ग पर मानिकपुर गांव के समीप शनिवार को सुबह ट्रक और जीप की टक्कर में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
चौरी थानाक्षेत्र के मानिकपुर गांव में शनिवार को सुबह सवारियों से लदी डग्गामार जीप सामने से आ रही ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भदोही नगर निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध की अस्ताल से रेफर होने के बाद मौत हो गई।
2 of 5
major accident in bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
घटना भदोही-वाराणसी मार्ग पर हुई, जिसमें चार अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर भारी मजमा लग गया। घायलों का उपचार हो रहा है। चौरी पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है । इंदिरा मिल चौराहे से हर रोज सुबह भदोही - वाराणसी के बीच डग्गामार वाहनों का संचालन शुरू हो जाता है।
3 of 5
major accident in bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
इसी में से एक डग्गामार वाहन (एमजीआर-9801) सुबह लगभग 8 बजे 15 सवारियों को बैठा कर वाराणसी को रवाना हुआ। वाहन को चालक लालजी राजभर (47) निवासी लोहराडीह थाना कपसेठी चला रहा था। मोरवा पुल पार करते वह मानिकपुर पहुंचा था कि सामने से आई एक ट्रक से भिड़ गया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
major accident in bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
जबकि रहमतुल्लाह (60), शिवकुमार यादव (28), गौरव विश्वकर्मा (26), अजीत विश्वकर्मा (24) और लवकुश गुप्ता (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महाराता बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर होने के बाद रहमतुल्लाह की अन्यत्र ले जाते मौत हो गई। घायलों ने बताया कि जीप में 15 सवारी बैठे थे।
विज्ञापन
5 of 5
major accident in bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
खुद चालक के साथ आगे की सीट पर कुल चार सवारी होने से चालक एकदम किनारे बैठकर वाहन चला रहा था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला। मौके पर ट्रक चालक नहीं मिला। मृतक चालक लालजी के पिता लालचंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।