फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसीः कोरोनी की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन अलर्ट, बीएचयू पहुंचे कमिश्नर और डीएम

Wed, 19 May 2021 12:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 May 2021 12:35 AM IST
सार

अधिकारियों ने अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता, ट्रामा सेंटर प्रभारी और डिप्टी एमएस डॉक्टर सौरभ सिंह, बाल रोग विभाग के विशेषज्ञों के साथ बालरोग विभाग के आईसीयू सहित अन्य जगहों पर निरीक्षण कर सभी व्यवस्था और उपकरणों की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Coronavirus third wave alert varanasi commissioner and DM visit BHU hospital and know about treatment of childrens
बीएचयू पहुंचे कमिश्नर-डीएम - फोटो : अमर उजाला

 कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बच्चों के इलाज की व्यवस्था को लेकर वाराणसी  जिला प्रशासन जुट गया है। मंगलवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बीएचयू पहुंचकर सर सुंदरलाल अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के इलाज को लेकर बातचीत की।

दोपहर करीब दो बजे अधिकारियों ने अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता, ट्रामा सेंटर प्रभारी और डिप्टी एमएस डॉक्टर सौरभ सिंह, बाल रोग विभाग के विशेषज्ञों के साथ बालरोग विभाग के आईसीयू सहित अन्य जगहों पर निरीक्षण कर सभी व्यवस्था और उपकरणों की जानकारी ली।

उपकरणों के खरीदे जाने संबंधी अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान आयुर्वेद के चेस्ट वार्ड के 40 बेड को पोस्ट कोविड वार्ड बनाने का फैसला हुआ। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि बाल रोग विभाग में बेडों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। यहां वर्तमान में पीकू और निकू के कुल 48 बेड है, जबकि सुपरस्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भी 54 बेड का कोविड वार्ड बच्चों के लिए चल रहा है।

Coronavirus third wave alert varanasi commissioner and DM visit BHU hospital and know about treatment of childrens
बीएचयू पहुंचे कमिश्नर-डीएम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बच्चों के इलाज में कोई परेशानी न आए, इसके लिए जहां एक ओर अस्पतालों में पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) और एनआईसीयू (न्यू नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में बेड का मूल्यांकन हो रहा है, वहीं अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाने की तैयारी है।
Coronavirus third wave alert varanasi commissioner and DM visit BHU hospital and know about treatment of childrens
बीएचयू पहुंचे कमिश्नर-डीएम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों के चिल्ड्रेन वार्ड में भी हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा मिले, इस दिशा में भी प्रयास शुरू हो गया है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 20 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में पहले से ऑक्सीजन पाइप लाइन तो लगा है, अब इसे नए लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा जाएगा, जिससे कि गंभीर स्थिति में बच्चों के इलाज के दौरान ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति होती रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus third wave alert varanasi commissioner and DM visit BHU hospital and know about treatment of childrens
बीएचयू पहुंचे कमिश्नर-डीएम - फोटो : अमर उजाला
 उधर जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में बने 10 बेड के एनआईसीयू में भी सुविधाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। इसके अलावा बीएचयू और महिला अस्पताल में बनकर तैयार एमसीएच विंग को भी जल्द से जल्द शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Coronavirus third wave alert varanasi commissioner and DM visit BHU hospital and know about treatment of childrens
बीएचयू पहुंचे कमिश्नर-डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में पीआईसीयू, एनआईसीयू मिलाकर 350 बेड हैं। इसमें 225 बेड पर एनआईसीयू बनाया गया है, जबकि 125 बेड का पीआईसीयू है। सरकारी अस्पतालों की बात करें तो इसमें सर सुंदरलाल अस्पताल में 30 बेड का एनआईसीयू और 10 बेड का पीआईसीयू है, जबकि महिला अस्पताल कबीरचौरा में 10 बेड का एनआईसीयू चल रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed