फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी से खिंचवाई कार, पुलिस ने रोका

Wed, 24 Jun 2020 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Jun 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Congress workers pull car from bullock cart to protest petrol and diesel price hike in varanasi
खजूरी में कांग्रेस ने बैलगाड़ी से खींची कार। - फोटो : अमर उजाला।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस ने वाराणसी के खजूरी में बैलगाड़ी से कार चलाकर विरोध जताया। वहीं सिगरा में कांग्रेस की ओर से आयोजित भैंस के आगे बीन बजाने का कार्यक्रम पुलिस ने रोक दिया।

Congress workers pull car from bullock cart to protest petrol and diesel price hike in varanasi

बुधवार को कांग्रेस केपूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के नेतृत्व में खजूरी स्थित उनके आवास से कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन शुरू किया। कांग्रेसी नेता ने बैलगाड़ी से चार पहिया वाहनों को खींचकर जिला मुख्यालय की ओर निकले। कार्यकर्ता जैसे ही मकबूल आलम रोड पहुंचे तो कैंट पुलिस ने प्रदर्शन रोक दिया।

Congress workers pull car from bullock cart to protest petrol and diesel price hike in varanasi

बैलगाड़ी और वाहनों को वहीं खड़ा करा दिया। इसके बाद पुलिस ने ज्ञापन सौंपने केलिए सभी को अपने साथ लेकर आगे बढ़े। पूर्व सांसद ने एसीएम चतुर्थ को पत्रक सौंपकर सरकार से मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल काफी सस्ता है। लॉकडाउन खत्म होते ही जैसे ही अनलॉक शुरु हुआ और तेलों की मांग बढ़ी तो सरकार ने तेल के दाम बढ़ा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress workers pull car from bullock cart to protest petrol and diesel price hike in varanasi

यही हाल रहा तो आने वाले समय में लोग फिर से बैलगाडिय़ों पर चलना शुरू कर देंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, विजय शंकर पांडेय, मणींद्र मिश्र, रईस अहमद, अक्षयबर तिवारी, डॉ.जेपी तिवारी, हाजी ओकास अंसारी, भूपेंद्र सिंह, अशोक पांडेय, गुलेर अहमद, राकेश सिंह, राजू भारती, आशीष, विक्की आदि शामिल रहे। वहीं विद्यापीठ मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर भैंस के आगे बीन बजाने का कार्यक्रम था लेकिन पुलिस ने सभी को रोक दिया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी बहस भी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed