फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में मुख्यमंत्री: बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, बैठक में आधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, बांटी राहत सामग्री

Fri, 13 Aug 2021 01:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Aug 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
CM yogi in Varanasi: yogi adityanath visited flood affected areas and also visit kashi vishwnath temple given necessary instructions to officials
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया। साथ ही निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में बाढ़ राहत शिविरों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक शिविर में महिला आरक्षी और बाढ़ प्रभावित गांव व वार्ड में नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सितंबर तक बाढ़ के खतरे से अलर्ट रहने का निर्देश दिया।



बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद देर शाम समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, राहत सामग्री वितरण में जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले। जिन घरों में पानी भरा है, वहां खाने का पैकेट व पेयजल की व्यवस्था करें। जिन्हें जरूरत हो एलपीजी सिलेंडर भिजवाएं। देखें अगली स्लाइड्स...

CM yogi in Varanasi: yogi adityanath visited flood affected areas and also visit kashi vishwnath temple given necessary instructions to officials
काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य की जानकारी लेते सीएम। - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में लोगों को गर्म पानी के सेवन के लिए जागरूक करें। प्रकाश के लिए पेट्रोमैक्स व अन्य साधनों की व्यवस्था करें। जब बाढ़ पानी नीचे आएगा तब स्वास्थ्य, पंचायत व नगर विकास विभाग को सतर्क रहना होगा। वहां स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता का कार्य करना होगा। बाढ़ से जहरीले कीड़े, कुत्तों की समस्या बढ़ेगी, ऐसे में एंटी स्नेक, एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता कराएं। बाढ़ चौकी और राहत शिविर 24 घंटे सक्रिय रहें।

CM yogi in Varanasi: yogi adityanath visited flood affected areas and also visit kashi vishwnath temple given necessary instructions to officials
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। - फोटो : अमर उजाला

पशुओं के चारे, दवा की समुचित व्यवस्था रखें और पशुपालकों से संवाद रखें। बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों से सहानुभूतिपूर्वक व संवेदनशीलता से पेश आएं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाये और लोगों को सतर्कता के प्रति सावधान करें ताकि कहीं चोरी की घटना नहीं हो। उत्तराखंड, राजस्थान, बुंदेलखंड क्षेत्र आदि में भारी वर्षा होती है, तो उसका प्रभाव गंगा नदी में आता है जो वाराणसी पर असर डालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi in Varanasi: yogi adityanath visited flood affected areas and also visit kashi vishwnath temple given necessary instructions to officials
अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ क्षेत्रों में बढ़ाएं निगरानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मिर्जापुर, भदोही व चंदौली में बाढ़ की स्थिति एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मिर्जापुर को बाढ़ क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, बाढ़ से मिर्जापुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। मिर्जापुर में 404 गांव प्रभावित हुए हैं, जिसमें 141 में आबादी प्रभावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कमांड कंट्रोल रूम का अच्छा उपयोग हुआ था, इसे बाढ़ राहत, सूचना के आदान-प्रदान में उपयोग कर सकते हैं। सभी चारों जिलों में राहत कार्य तत्काल उपलब्ध कराएं। बाढ़ क्षेत्रों में नावों की समुचित संख्या में व्यवस्था रखें। भदोही भी सावधानी व सतर्कता रखें।

विज्ञापन
CM yogi in Varanasi: yogi adityanath visited flood affected areas and also visit kashi vishwnath temple given necessary instructions to officials

राहत कार्यो में जनप्रतिनिधियों का लें सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में धन की कमी नहीं है, सही समय पर मदद पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। कोई बाढ़ पीड़ित व्यक्ति राहत सामग्री से वंचित नहीं रहे। जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में वर्षा होती है तो उसका प्रभाव गंगा में आता है जो वाराणसी में दिखता है। इसलिए सावधानी व सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। मिर्जापुर व वाराणसी में पुलिस द्वारा 42 नावे संचालित है। 25 सब इंस्पेक्टर 100 सिपाही वायरलेस सेट के साथ चौकसी व राउंड कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed