फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के सभा स्थल का मुख्यमंत्री योगी ने किया निरीक्षण, कुर्सियों के बीच की दूरी को बढ़ाने और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के दिए निर्देश

Sat, 28 Nov 2020 12:33 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi inspects PM Modi's gathering place
सीएम योगी पहुंचे राजघाट - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली वाले दिन 30 नवंबर को काशी आएंगे। पीएम के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम को खजूरी पहुंचे। पीएम के सभा स्थल पर जर्मन हैंगर से तैयार पंडाल में 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।


 

Chief Minister Yogi inspects PM Modi's gathering place
राजघाट पर तैयारियों का जायजा लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कोरोना कॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कुर्सियों की दूरी बढ़ाने का निर्देश दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभा स्थल की तैयारियों के बाबत मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने वाहनों की पार्किंग, सैनिटाइजर मास्क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा।

Chief Minister Yogi inspects PM Modi's gathering place
निरीक्षण करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम जाते सीएम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 3.24 बजे खजूरी हैलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री का स्वागत प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बुके देकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi inspects PM Modi's gathering place
राजघाट पहुंची एसपीजी टीम - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठने का आग्रह किया तो मुख्यमंत्री उसे ठुकरा कर पैदल ही चल दिए।  मंत्री और डीएम से वार्ता कर मुख्यमंत्री शहर की ओर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के पास जाने को आतुर भाजपा कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस ने सभी को रोकते हुए केवल जिलाध्यक्ष को ही जाने दिया।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi inspects PM Modi's gathering place
राजघाट पहुंची एसपीजी टीम - फोटो : अमर उजाला

ये रहे शामिल
खजूरी में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान भाजपा नेताओं में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ आजाद सिंह गौतम, देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद, युवा मोर्चा के देवेंद्र सेठ, प्रेमशंकर पाठक आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed