प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर आगमन से पहले शुक्रवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की जमीनी हकीकत को खुद परखा। सीएम ने खजुरी में जनसभा की तैयारियां देखीं। फिर डोमरी से लेकर राजघाट के कार्यक्रम स्थल, श्रीकाशी विश्वनाथ दर्शन-पूजन और संत रविदास घाट पर पहुंचने तक की तैयारी का परीक्षण किया। सीएम ने पीएम के प्रत्येक कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की बारीकी से पड़ताल की।
सीएम योगी ने परखी जमीनी हकीकत, समीक्षा बैठक में दी नसीहत, खजुरी के बाद गंगा और घाटों का निरीक्षण कर पहुंचे सारनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडाल में बन रहे प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंच पंडाल का अवलोकन किया। इस दौरान आम जन का आवागमन प्रतिबंधित रहा। एक घंटा पहले ही पड़ाव चौराहा से किसी भी तरह के वाहनों को डोमरी की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा था।
क्रूज से पहुंचे राजघाट
डोमरी से क्रूज पर सवार होकर सीएम राजघाट पहुंचे। राजघाट पर प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बन रहे मंच और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के बाबत वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद सीएम रविदास मंदिर में गए।
रविदास मंदिर में सीएम योगी ने संत शिरोमणि रविदास का दर्शन पूजन कर पुष्प अर्पित किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविदास मंदिर से बाहर निकले और क्रूज पर सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर रवाना हो गए। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजघाट पर निरीक्षण किया।
प्रदक्षिणा मार्ग का किया निरीक्षण, देखा निर्माण कार्य
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की शाम को काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। सीएम ने बाबा का दर्शन पूजन किया और विश्वनाथ कॉरिडोर का जायजा भी लिया। 4:30 बजे वह ललिता घाट पहुंचे और मणिकर्णिका घाट के समीप बने रैंप से होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।
उन्होंने मंदिर में चल रहे भवनों के निर्माण कार्य को देखा। सीएम ने काम में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएम बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का पूजन अर्चन किया। चुनार के लाल बलुआ पत्थर से हो रहे निर्माण कार्य को उन्होंने देखा।
....
प्रदक्षिणा मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुन: कॉरिडोर मार्ग से होते हुए रवाना हो गए। अलकनंदा क्रूज से मुख्यमंत्री रविदास घाट पहुंचे। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कमिश्नर को पार्क में सजावट और घाटों पर दीपक से प्रकाशित करने के निर्देश दिए।
देखी बुद्ध की जीवन यात्रा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुरातात्विक खंडहर परिसर में भगवान बुद्ध के जीवन काल पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का भी निरीक्षण किया। सीएम देर शाम 7:52 बजे सारनाथ पहुंचे। उन्होंने 39 मिनट तक लाइट एंड साउंड शो को देखा। इसके पश्चात लगभग 8:41 बजे पुरातात्विक खंडहर परिसर से निकलकर बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ रवाना हुए।