फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता संशोधन कानून: पूर्वांचल में बवाल, कई जिलों में इंटरनेट बंद, वाराणसी में रविवार तक बंद रहेगा

Sat, 21 Dec 2019 10:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Dec 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
CAA protest internet service ban extended sunday in varanasi purvanchal dist
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को भी पूर्वांचल के कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र में दोपहर बाद माहौल अराजक हो उठा। धारा 144 लागू होने के बावजूद जुलूस निकाल रहे लोगों को समझाने के दौरान कुछ युवकों का हुजूम शोर मचाते हुए दौड़ा तो भगदड़ मच गई। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दूसरी ओर से पथराव किया गया।

CAA protest internet service ban extended sunday in varanasi purvanchal dist
नागरीकता संसोधन ऐक्ट के खिलाफ मदनपुरा क्षेत्र में सड़क पर उतरे प्रर्दशनकारी। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस और पब्लिक के 37 लोग घायल हुए हैं। 11 घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, इसमें गंभीर दो लोगों में से मोहम्मद सलीम(8) की रात में मौत हो गई। एहतियातन प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करवा दी है। मदनपुरा सहित कई इलाकों में भी जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया गया। पूरे दिन शहर में स्थिति तनावपूर्ण रही।

CAA protest internet service ban extended sunday in varanasi purvanchal dist

नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन को लेकर अफवाह, हिंसा और शांति व्यवस्था के लिए जिले की इंटरनेट सेवा अब रविवार सुबह 10 बजे तक के लिए इंटरनेट बंद कर दी गई है। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि स्थिति सामान्य रहने पर रविवार को इंटरनेट सेवा बहाल होगी, नहीं तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest internet service ban extended sunday in varanasi purvanchal dist

जौनपुर में जुमे की नमाज के बाद बड़ी मस्जिद और अटाला मस्जिद से नमाजियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। खानका मोहल्ले में पुलिस पर पथराव हुआ। इसमें शहर कोतवाल पवन उपाध्याय और एक कांस्टेबल को हल्की चोट आई। सूचना पर पुलिस और पीएसी के साथ जिलाधिकारी व एसपी पहुंच गए। शहर के उत्तरी इलाके की दुकानें सुबह ही बंद करा दी गई थीं। जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हालांकि, शहरी क्षेत्र में बाद में सेवा बहाल कर दी गई। यहां चार लोग हिरासत में लिए गए।

विज्ञापन
CAA protest internet service ban extended sunday in varanasi purvanchal dist

भदोही नगर में दोपहर दो बजे के बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ ने एक चार पहिया वाहन और चार बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। मऊ में स्थिति सामान्य रही। हालांकि यहां अभी इंटरनेट सेवा बंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed