फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें प्रियंका का वाराणसी दौरा, पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का भी लिया जायजा

Wed, 20 Mar 2019 03:45 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 20 Mar 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi visit kashi vishwanath corridor in varanasi before loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वांचल दौरा किया। तीन दिवसीय दौरे में प्रियंका गांधी बुधवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहीं। इसके पहले सोमवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज में, मंगलवार को भदोही और मिर्जापुर में थीं। प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में....

Priyanka gandhi visit kashi vishwanath corridor in varanasi before loksabha election 2019

प्रियंका गांधी सुबह 11.20 बजे वाराणसी पहुंचीं। इसके बाद रामनगर में लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कीं। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और प्रियंका गांधी ने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। 

Priyanka gandhi visit kashi vishwanath corridor in varanasi before loksabha election 2019

इसके बाद प्रियंका गांधी बलुआ घाट से स्टीमर के जरिए अस्सी घाट पहुंचीं। जहां पर प्रियंका गांधी ने निषाद समाज के लोगों से बातचीत की। निषाद समाज के लोगों से प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही निषाद समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। ये राहुल गांधी की प्राथमिकता में शामिल है। साथ ही निषाद समाज के लोगों के समस्या निवारण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka gandhi visit kashi vishwanath corridor in varanasi before loksabha election 2019

अस्सी घाट से स्टीमर के जरिए प्रियंका गांधी दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। जहां पर बटुकों के साथ मिल कर प्रियंका गांधी ने गंगा आरती और गंगा पूजन किया। इसके बाद प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हो गईं। 

विज्ञापन
Priyanka gandhi visit kashi vishwanath corridor in varanasi before loksabha election 2019

इस बीच रास्ते में खड़े समर्थकों ने प्रियंका गांधी का अभिवादन किया। समर्थकों ने कांग्रेस के पक्ष में भाजपा विरोधी नारे लगाए। इसके बाद प्रियंका गांधी छत्ता द्वार पहुंचीं और  मंदिर में दर्शन पूजन की। पंडित श्रीकांत शास्त्री ने उनका पंचोपचार विधि से पूजन पाठ कराया। इसके बाद प्रियंका गांधी परिसर से बाहर निकलने के बाद पंडित पुजारियों से बातचीत भी की और नीलकंठ गली की तरफ जाकर उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी देखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed