सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। बनारस भी आज उनका जन्मदिन मना रहा है। यहां की जनता उनसे बहुत प्यार करती है। जब भी बिग बी पर संकट आया है, बनारस के लोग उनके साथ खड़े हो जाते हैं। हाल ही में जब अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू एश्वर्या राय बच्चन कोरोना पॉजिटिव आई थीं, तब पूरी काशी उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रही थी। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 8
amitabh bachchan
- फोटो : sony tv twitter
अमिताभ बच्चन की फिल्मों में जाने की इच्छा पहली बार तब जगी, जब वह दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के किरोड़ीमल कॉलेज से विज्ञान विषय में ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहला कदम 1962 में इलाहाबाद आकाशवाणी में स्वर परीक्षा देने की ओर बढ़ाया, जहां वह फेल हो गए थे।
3 of 8
अमिताभ बच्चन पिता के साथ
- फोटो : the indian express
इस घटना से आकुल अमिताभ बच्चन को मणिकर्णिका घाट के ज्योतिषाचार्य और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के मित्र पं. राधाकांत मिश्र ने राह दिखाई थी। पं. राधाकांत ने उन्हें ज्योतिषीय सलाह दी थी। 1982 में कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर घायल अमिताभ बच्चन के लिए महामृत्युंजय मंदिर में 51 दिनों तक महानुष्ठान हुआ था। बिग बी के घोर प्रशंसक रहे पं. कुष्णमुरारी पांडेय ने अपने खर्च पर 11 ब्राह्मणों द्वारा 51 दिनों तक लगातार महामृत्युंजय जाप का महानुष्ठान कराया था।
4 of 8
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने 1984 से 1987 के बीच छोटी सी राजनीतिक पारी के बाद फिर से फिल्मों में वापसी की तो, उनका फिल्मी करियर गिरता गया। 1996 में अमिताभ बच्चन ने कॉरपोरेशन लि. (एबीसीएल) की स्थापना की लेकिन, 1999 तक वह आर्थिक और कानूनी दोनों ही संकट से घिर गए थे। ऐसे में बीएचयू से जुड़े एक प्रख्यात ज्योतिषी ने अमिताभ की राह आसान की।
5 of 8
अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्यों की सलामती के लिए हवन-पूजन करते प्रशंसक।
- फोटो : PTI
ज्योतिषी के बताए उपचारों का लाभ बिग बी को ‘कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)’ के रूप में मिलना शुरू हो गया। जब वह जुलाई में कोरोना पॉजिटिव मिल थे तो रविंद्रपुरी स्थित वेद पारायण केंद्र में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार की स्वास्थ्य की कामना के लिए रुद्राभिषेक व पूजन कराया था।