वाराणसी में बॉलीवुड फिल्म लव यू शंकर की शूटिंग के दौरान सीन को लेकर हुए विवाद पर उस विवादित गाने को फिल्म से हटाने पर विचार किया जा रहा है। फिल्म यूनिट ने विवाद के बाद गाने की शूटिंग में बदलाव करने का निर्णय लिया है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर वरदान सिंह ने बताया कि फिल्म यूनिट ने विवादित गाने के सीन को फिल्म से हटाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि हम लोगों की मंशा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। अगर जनता को यह अच्छा नहीं लगा तो हम लोग इसमें बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को फिल्म का इनडोर सीन शूट किया गया।
सेट पर संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडेय ने कई दृश्यों को शूट किया। बता दें कि गुरुवार को अस्सी घाट पर चल रही लव यू शंकर की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस ने फिल्म की शूटिंग रोक दी।
कार्यकर्ता गाने की शूटिंग के दौरान डांसरों के पहनावे पर आपत्ति जता रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने इसे काशी की धर्म और संस्कृति के खिलाफ बताया। पुलिस ने विवाद को देखते हुए फिल्म की यूनिट को वापस होटल में भेज दिया। फिल्म के निर्माता तेजस देसाई का कहना है कि फिल्म में सीन के अनुसार ही कलाकारों ने आधुनिक कपड़े पहने थे। हमारी मंशा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है।
5 of 6
assi ghat
- फोटो : social media
विवादों से रहा है बॉलीवुड का पुराना नाता
काशी बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा स्थान है लेकिन यहां पर शूट होने वाली फिल्मों का विवादों से भी गहरा रिश्ता रहा है। साल 2000 में अस्सी घाट पर वाटर फिल्म के सेट को लोगों ने तोड़फोड़ करने के बाद जला दिया था। एक्ट्रेस शबाना आजमी और डायरेक्टर दीपा मेहता ने नाराज लोगों को समझाने की काफी कोशिश की थी। फिल्म में नंदिता दास और शबाना आजमी को पतली सफेद साड़ी में शॉट देना था, जो यहां के लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं था।