फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान में पुजारी की हत्या करने वालों को फांसी देने की उठी मांग, बीएचयू के छात्रों ने निकाला मार्च

Sat, 10 Oct 2020 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
BHU student protest against rajasthan burnt pujari incident demand justice in varanasi
बीएचयू सिंह द्वारा पर विरोध-प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के करौली में एक मंदिर के पुजारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे पुजारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुजारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग हो रही है।

BHU student protest against rajasthan burnt pujari incident demand justice in varanasi

वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट पर छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने पुजारी के सभी हत्यारों को गिरफ्तार करने की मां की। साथ ही उन्हें फांसी देने की मांग कर रहे हैं। सिंह द्वार पर छात्र हाथों में तख्तियां लेकर मार्च निकल रहे हैं।

BHU student protest against rajasthan burnt pujari incident demand justice in varanasi
राजस्थान में पूजारी को जिंदा जलाया - फोटो : ANI

ये है मामला :
कौरील में शुक्रवार को एक मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार इस घटना को जमीनी विवाद को लेकर अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
BHU student protest against rajasthan burnt pujari incident demand justice in varanasi
राजस्थान में पूजारी को जिंदा जलाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : ANI

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में मंदिर जमीन को लेकर विवाद था। पुजारी बाबूलाल वैष्णव का परिवार 15 बीघा मंदिर की जमीन पर खेती करता था। इस पर आरोपी कैलाश, शंकर और नमो मीणा ने कब्जा कर लिया था। पुलिस टीम ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी कैलाश मीणा निवासी बूकना थाना सपोटरा को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

विज्ञापन
BHU student protest against rajasthan burnt pujari incident demand justice in varanasi
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI

हालांकि सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले की निंदा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सपोटरा, करौली में बाबूलाल वैष्णव जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed