फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः वाराणसी का इंट्रो प्वाइंट बन गया बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड, सेल्फी के लिए पहुंच रहे लोग

Wed, 14 Nov 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 14 Nov 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
babatpur four lane and ring road become intro point of varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर्व के बाद छठ पर्व की पूर्व संध्या पर 15वें दौरे में अपने संसदीय क्षेत्र में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपहार से वाराणसी की सूरत काफी बदल गई है। सबसे ज्यादा चर्चा बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड की हो रही है। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  फव्वारों और रंगीन लाइट से जगमग दोनों सड़कें लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.
babatpur four lane and ring road become intro point of varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार नाटक, उपन्यास या कथाकार इंट्रो प्वाइंट (आमुख) जैसा होता है, मन में वैसी ही धारणा बनती है। बाबतपुर एयरपोर्ट से देश-दुनिया के लोग आते हैं। अब बनारस का इंट्रो प्वाइंट फोरलेन और रिंग रोड काशी का इंट्रो प्वाइंट है। इससे लगता है हम जापान, अमेरिका और बेंगलुरु पहुंच गए हैं। अब पर्यटक आएंगे तो उन्हें इस मार्ग से आने में सुखद अनुभूति होगी। 

 
babatpur four lane and ring road become intro point of varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 15 वां दौरा है। उन्होंने जितनी संवेदनशीलता संसदीय क्षेत्र के साथ दिखाई, उतनी प्रदेश के साथ दिखाई। मोदी जी यह आपकी काशी है। काशी में एक कहावत है कि काशी जब करवट लेती है तो देश का इतिहास बनता है। 2019 में आपकी अगुवाई में देश करवट लेगा। 2019 में आपकी सरकार फिर आएगी। आपके नेतृत्व में एक बार फिर से देश का इतिहास बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
babatpur four lane and ring road become intro point of varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय  कहा, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल बहादुर शास्त्री ने विकास किया था। उनके बाद यदि काशी का बेहतर विकास किया तो यहां के सांसद नरेंद्र मोदी है, उन्होंने मिसाल कायम कर दी है।  


 
विज्ञापन
babatpur four lane and ring road become intro point of varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री की तरफ से लोकार्पित और शिलान्यास की गई 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को काशीवासियों के लिए दीपावली और छठ पर्व का उपहार बताया। कहा, छठ पर्व की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री के इस उपहार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा बदल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी हमारे लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed