फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में एक साल में छठवीं बार तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, फिर से मचा बवाल

Thu, 07 Feb 2019 10:29 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Feb 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Ambedakar statue broken 6th time in a year in azamgarh
आजमगढ़ के माहुल कस्बे में तोड़ी गई आंबेडकर प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बार फिर से गुरुवार को आंबेडकर प्रतिमा को तोड़ने का मामाला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। यह मामला पहली बार नहीं है बल्कि साल भर में ये इस तरह की छठवीं घटना है। देखें आगे की स्लाइड्स में...
Ambedakar statue broken 6th time in a year in azamgarh
आजमगढ़ में हुई आगजनी - फोटो : अमर उजाला
जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में पुलिस चौकी के सामने माहुल तिराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह मामले की जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोग एक विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ कर प्रतिमा तोड़ने के आरोप में मारने-पीटने लगे। चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। आक्रोशित लोगों ने माहुल चौक पर जाम कर दिया। 
Ambedakar statue broken 6th time in a year in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
इसके पहले 22 मई 2018 को असामाजिक तत्वों ने रौनापार थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव के दलितों ने भीमबर-बाजार गोसाई मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को प्रतिमा लगवा कर शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedakar statue broken 6th time in a year in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 15 सितंबर 2018 को जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। मौके पर एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ सिटी आदि भी पहुंच गए। बसपा के पूर्व सांसद डा. बलिराम ने नई प्रतिमा लगवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। जिसे मानते हुए अधिकारियों ने विवाद को समाप्त कराया था। 
विज्ञापन
Ambedakar statue broken 6th time in a year in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, निजामाबाद थाना क्षेत्र के वनगांव बाजार में आबादी के बीच में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई थी। 30 सितंबर 2018 की रात किसी ने प्रतिमा तोड़ दी थी। ग्रामीणों ने आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग जाम कर दिया था। इनके समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर भी उतर गए थे। पुलिस ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed