फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में दिखा कुंभ का पलट प्रवाह, भक्त पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार, देखें तस्वीरें

Thu, 07 Feb 2019 10:29 AM IST
shubham न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shubham Updated Thu, 07 Feb 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Kumbh devotee Kashi Vishwanath reached after Mauni Amavasya
- फोटो : amar ujala
प्रयागराज कुंभ(prayagaraj kumbh) में मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद मंगलवार को श्रद्धालुओं का हुजूम काशी की तरफ मुड़ गया। मन में गंगा मां और काशी विश्वनाथ के लिए आस्था और मुंह पर 'हर-हर महादेव' के जयकारे लिए सभी बाबा दरबार की ओर चले जा रहे थे। भक्तों की आस्था हिलोरे मार रही थी। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
Kumbh devotee Kashi Vishwanath reached after Mauni Amavasya
- फोटो : amar ujala
सिर पर गठरी और हाथ में थैला लिए महिला-पुरुषों की टोलियां सुबह से ही आगे बढ़ती जा रही थीं। किसी के पांवों में जूते, किसी के चप्पल तो कोई नंगे पांव ही मां गंगा और बाबा दरबार की ओर बढ़ रहा था। कोई रथयात्रा तो कोई मैदागिन और अस्सी घाट की ओर से चला आ रहा है। जयकारों से रास्ते गूंज रहे थे। 
Kumbh devotee Kashi Vishwanath reached after Mauni Amavasya
- फोटो : amar ujala
यह दृश्य मंगलवार को दशाश्वमेध घाट और बाबा विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्गों पर दिखा। श्रद्धालुओं को बाबा की एक झलक पाने के लिए करीब पांच किमी पैदल चलना पड़ा। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में शाही स्नान के बाद श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए काशी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh devotee Kashi Vishwanath reached after Mauni Amavasya
- फोटो : amar ujala
मंगला आरती के बाद से बाबा विश्वनाथ मंदिर के पट दर्शन के लिए खोले गए, तब से लेकर शयन आरती तक श्रद्धालुओं का तांता दर्शन के लिए लगा रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लंबी कतारों में लगे बाबा की झलक पाने के इंतजार में घंटों खड़े रहे, लेकिन उनके चेहरे पर न तो कोई शिकन दिखी और न ही थकान।
विज्ञापन
Kumbh devotee Kashi Vishwanath reached after Mauni Amavasya
- फोटो : amar ujala
श्रद्धालु महादेव के जयकारे लगाते हुए आस्था में मगन रहे। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार, ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजन किया। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के बाहर तीन और परिसर के अंदर करीब दो किलोमीटर लंबी जिगजैग(zig-zag) आकार में बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed