{"_id":"66a1f0549c3b4fcdb9026758","slug":"up-weather-update-tracks-submerged-in-moradabad-due-to-rain-signals-down-news-in-hindi-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather: बारिश से मुरादाबाद में पटरियां डूबीं... सिग्नल ठप, झांसी में ट्रेनें रुकीं; तीन भाई समेत 5 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: बारिश से मुरादाबाद में पटरियां डूबीं... सिग्नल ठप, झांसी में ट्रेनें रुकीं; तीन भाई समेत 5 की मौत
Thu, 25 Jul 2024 12:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
Up Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश से मुरादाबाद और झांसी में रेल यातायात प्रभावित हो गया। मुरादाबाद में रेलवे यार्ड में पानी भर जाने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। पटरियां जलमग्न होने से ट्रैक प्वाइंट व सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। इससे 36 ट्रेनें चार घंटे तक रास्ते में खड़ी रहीं। चार पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा।
झांसी में धौर्रा रेलवे स्टेशन की पटरियों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
ललितपुर की शहजाद, उटारी, जामनी और सजनाम नदियों का जलस्तर बढ़ गया। ललितपुर में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल आज बंद हैं।
मुरादाबाद में ट्रेन की पटरियों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद सागर बांध, उटारी, भौंरट, कचनौंदा, भावनी बांधों में जलस्तर बढ़ने से उनके गेट खोल दिए गए। इससे निचले क्षेत्रों में बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के ग्राम बानपुर में अधिक बारिश होने से हुआ जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
तीन भाइयों समेत पांच लोगों की डूबने से मौत
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में गांव रफैतपुर में एक किसान के खेत से मजदूरी कर वापस लौट रहे तीन सगे भाई पीली नदी में डूब गए। ओमप्रकाश सिंह (40), तेजपाल (25) और जयसिंह (21) के शव करीब 8 घंटे बाद 150 मीटर दूर चामुंडा के पास मिले। ललितपुर में एक छात्र और झांसी में एक युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई।

ललितपुर: बारिश से जलमग्न सदर तहसील के जखौरा ब्लॉक के मिर्चवारा गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई जिलों में आज अच्छी बारिश के आसार
मानसून का मिजाज जुलाई में मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान से उलट साबित हो रहा है। धान की रोपाई के लिए अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए किसानों को हल्की और छिटपुट बारिश के बीच वैकल्पिक उपाय करने पड़े।
मानसून का मिजाज जुलाई में मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान से उलट साबित हो रहा है। धान की रोपाई के लिए अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए किसानों को हल्की और छिटपुट बारिश के बीच वैकल्पिक उपाय करने पड़े।