फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Chunav 2022: पांचवें चरण में कौन कहां से लड़ रहा चुनाव, बड़ी पार्टियों ने किसे-किसे उतारा मैदान में? देखें पूरी लिस्ट

Sun, 27 Feb 2022 07:22 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 07:22 AM IST
सार

पांचवें चरण में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद पश्चिम से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से नंद गोपाल नंदी, प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से मोती सिंह जैसे मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।  

विज्ञापन
UP Election 2022 5th Phase Campaigning End for 61 Seats Big Party Candidates in the Fray
पांचवें चरण में 11 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होना है। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण का चुनाव है। इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिन जिलों में चुनाव है, उनमें अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, चित्रकूट, गोंडा, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, श्रावस्ती और सुल्तानपुर शामिल हैं। इन 61 सीटों पर 693 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आइए जानते हैं इन चारों दलों ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है?


 
UP Election 2022 5th Phase Campaigning End for 61 Seats Big Party Candidates in the Fray
बाराबंकी जिले में छह सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
 2017 में जिले की छह सीटों में से पांच पर भाजपा और एक पर सपा को जीत मिली थी।
UP Election 2022 5th Phase Campaigning End for 61 Seats Big Party Candidates in the Fray
प्रतापगढ़ जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की सात सीटों में से दो-दो सीटें भाजपा-अपना दल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थीं। रामपुर खास सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। जिले की कुंडा सीट पर एक बार फिर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इस बार अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर मैदान में हैं। उनके करीब और 2017 में बाबागंज से निर्दलीय जीतने वाले विनोद सरोज भी इस बार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर मैदान में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 5th Phase Campaigning End for 61 Seats Big Party Candidates in the Fray
प्रयागराज जिले में 12 विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जिले की इलाहाबाद पश्चिम सीट से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से नंद गोपाल नंदी एक बार फिर मैदान में हैंं। 2017 में जिले की 12 सीटों में से आठ पर भाजपा और एक पर उसकी सहयोगी अपना दल को जीत मिली थी। दो सीटें बसपा और एक सीट सपा के खाते में गई थी। 

 
विज्ञापन
UP Election 2022 5th Phase Campaigning End for 61 Seats Big Party Candidates in the Fray
सिराथू जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ये गृह जिला है। मौर्या इस बार जिले की सिराथू सीट से उम्मीदवार हैं। 2017 में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed